अंबेडकरनगर में बेकाबू कार ने 8 लोगों की ली जान, 2 सगे भाई शामिल

भीषण सड़क हादसा

अंबेडकरनगर में बेकाबू कार ने 8 लोगों की ली जान, 2 सगे भाई शामिल

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक बेकाबू कार ने 8 लोगों की जान ले ली, जब वे सड़क दुर्घटना के घायलों की मदद कर रहे थे।

अंबेडकरनगर में बेकाबू कार ने 8 लोगों की ली जान 2 सगे भाई शामिल

अंबेडकरनगर में बेकाबू कार ने 8 लोगों की ली जान |

UP के अंबेडकरनगर में बेकाबू कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 12 बजे पहले 2 बाइकों की टक्कर हुई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

8 की मौत

आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बेकाबू कार आई और लोगों को कुचल दिया। हादसा जिला मुख्यालय से 17 km दूर जलालपुर के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को CHC जलालपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 

कैफी (32)

उत्तम कुमार (24)

आदित्य कुमार (25)

दिव्यांशू (22)

लालचंद (24)

राजू गुप्ता (32)

साहिल (28) 

इंद्रेश (30) 

आदित्य कुमार और दिव्यांशू दोनों सगे भाई हैं।

संबंधित सामग्री

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

उत्तर प्रदेश

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले। कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां पढ़ें।

भारत के कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी, जानिए कल के मौसम का हाल

देश-विदेश

भारत के कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी, जानिए कल के मौसम का हाल

उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा में बारिश जारी है, जबकि महाराष्ट्र और राजस्थान में गर्मी की लहर से तापमान बढ़ा।

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक की बाइक से गिरने के बाद पानी के टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्यनाथ ने 252 दंत वैज्ञानिकों सहित 609 नई नियुक्तियाँ की, जिसमें फार्मा और MSME सेक्टर में MOU भी शामिल हैं।

सिद्धार्थनगर में 16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया, Reel के लिए टंकी पर चढ़े थे

देश-विदेश

सिद्धार्थनगर में 16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया, Reel के लिए टंकी पर चढ़े थे

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में वायुसेना ने पानी की टंकी पर फंसे बच्चों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।