Weather Alert: सर्दी का सितम! : नवंबर में रिकॉर्ड बनाने पर आमदा ठंड, 12 जिलों में शीतलहर

madhya-pradesh-cold-wave-record-low-november

Weather Alert: सर्दी का सितम! : नवंबर में रिकॉर्ड बनाने पर आमदा ठंड, 12 जिलों में शीतलहर

weather alert सर्दी का सितम  नवंबर में रिकॉर्ड बनाने पर आमदा ठंड 12 जिलों में शीतलहर

madhya pradesh cold wave record low november: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने इस बार मध्यप्रदेश में ठंड का असर समय से पहले ही बढ़ा दिया है। भोपाल सहित प्रदेश के 12 जिले शीतलहर की चपेट में आने से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी 7 जिलों का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

भोपाल में 25 साल का रिकॉर्ड तोड़

भोपाल में ठंड ने बीते 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बर्फीली हवाओं के चलते भोपाल के साथ उज्जैन संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 5.6-7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इंदौर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में यही स्थिति रही, जहां सामान्य से 3.0-4.6 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया। वहीं नर्मदापुरम, चंबल और शहडोल संभाग के जिलों में यह कमी 1.5-2.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शीत लहर की चपेट में ये जिले

भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और जबलपुर।

madhya pradesh cold wave record low november: ठंड बढ़ने की वजह

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश तक पहुंच रही हैं। इससे नवंबर की शुरुआत में ही सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। रात और सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

यहां 10 डिग्री से नीचे आया तापमान

  • गिरवर (शाजापुर): 6.6°C
  • राजगढ़ / इंदौर: 7.0°C
  • भोपाल: 8.0°C
  • सीहोर: 8.3°C
  • कल्याणपुर (शहडोल): 8.4°C
Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

वस्त्राल, अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। 8 मृत, 15 घायल। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द था।

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

राज्य

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर का दौरा किया, ग्रामीणों से साक्षात्कार किया और कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

राज्य

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

पंजाब में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे हिरासत में लिया गया और डोप टेस्ट की तैयारी हो रही है।

सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तावों की समीक्षा की और कई विभागाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

देश-विदेश

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

भारतीय स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा।