Take Care of Yourself During Fast: व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं हो सकता है पेट खराब!

take-care-of-yourself-during-fast

Take Care of Yourself During Fast: व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं हो सकता है पेट खराब!

take care of yourself during fast व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान नहीं हो सकता है पेट खराब

Take Care of Yourself During Fast:  नवरात्रि, यह हिंदुओं के विशेष त्योहारों में से एक पवित्र पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के साथ उनके सभी रुपो की पूजा की जाती है, यह त्योहार 9 – 10 दिनों तक चलता है, कई श्रद्धालु माता की पूजा करने के साथ – साथ उपवास भी रखते है, जिसकी वजह से वो कई बार लंबे समय तक भूखा रहने के बाद एक बार में ही जरुरत से ज्यादा आहार ले लेते है। जिसकी वजह से गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए व्रत के दौरान कुछ सावधानियां रखने की जरुरत है। आइए आज जाने की व्रत के दौरान इन समस्याओं से कैसे बचें…

व्रत में एसिडिटी की हो सकती है समस्या

पानी की कमी से

नवरात्रि के दौरान कई लोग या तो निर्जाला व्रत रहते है, या पानी कम ही पीते हैं, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, और पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है। इसके कारण शरीर में डिहाइड्रेशन भी हो सकता है, जो गैस और एसिडिटी को बढ़ा देता है।

ऑयली पदार्थ के सेवन से

नवरात्रि में आमतौर पर आलू, सिंघाड़े के आटे का हलवा , साबूदाना की खिचड़ी, मखाने की खीर, कच्ची मलाई, फल, आदि खाते हैं। कई लोग पूरी, सबुदाना के बड़े, आदि इनमें से कुछ खाद्य पदार्थो में भारी मात्रा में मौजूद होता है, जिससे पाचन पर दबाव पड़ता है और गैस तथा एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

एक साथ अधिक मात्रा में खाने से

उपवास के दौरान भूख के कारण लोग एक बार में ही बहुत अधिक खा लेते हैं। इससे पेट पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और पाचन में समस्या उत्पन्न होती है। यही वजह है कि गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

फल की अधिक मात्रा में खाने से..

व्रत में फल जैसे केले, अनार, सेब, संतरे, अमरूद आदि का अधिक सेवन करने से पेट में गैस बन सकती है। फल में प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज) होती है, जो कभी-कभी पाचन तंत्र में समस्या पैदा कर देता हैं।

असमय भोजन

जो लोग व्रत रहते है, वो अक्सर उपवास के दौरान भोजन को सही समय में ग्रहण नहीं करते। कभी सुबह जल्दी तो कभी रात को देर से भोजन करते हैं, जिससे पाचन तंत्र में असंतुलन उत्पन्न होता है जिससे गैस या एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

इन बातों का रखे ध्यान

संतुलित आहार लें

उपवास के दौरान संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, कच्चे केले, मखाने, खीरा, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियाँ खा सकते हैं, जो हल्के होते हैं और आसानी से पचते हैं।

पर्याप्त पानी का सेवन करें

नवरात्रि के दौरान खास ध्यान रखें कि आप पर्याप्त पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेटेड रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पानी से पेट में जलन की समस्या कम हो जाती है और पाचन तंत्र सही रहता है। हर घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीने की आदत डालें, विशेषकर यदि उपवास कर रहे हों।

हल्का भोजन करें

उपवास के दौरान अधिक मात्रा में भोजन करने से बचें। एक साथ खाने की जगह कोशिश करें कि हर 2-3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे पाचन तंत्र पर दबाव नहीं पड़ेगा और गैस तथा एसिडिटी से बच सकते हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।