साबूदाना अप्पे की विशेषताएं

सावन व्रत में व्रत की थाली में बनायें साबूदाना अप्पे 

सावन के महीने में साबूदाना अप्पे का चलन बढ़ता है, जो कम तेल में बना स्वादिष्ट और हल्का विकल्प होता है।

By : सोनिया रायकवार
सावन व्रत में व्रत की थाली में बनायें साबूदाना अप्पे 

सावन के महीने में व्रत के दौरान साबूदाने से बनी डिशेज खाने का खास चलन है। साबूदाना खिचड़ी से लेकर साबूदाना वड़ा तक, व्रत की थाली में इससे बने पकवान आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, डीप फ्राई होने की वजह से साबूदाना वड़ा उन लोगों के लिए थोड़ा भारी विकल्प हो सकता है, जो कम तेल में खाना पसंद करते हैं या अपनी डाइट को लेकर सजग रहते हैं। ऐसे में साबूदाना अप्पे एक स्वादिष्ट और हल्का विकल्प बनकर सामने आते हैं। अगर इस सावन आप व्रत के दौरान कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ कम तेल में भी तैयार हो जाए, तो साबूदाना अप्पे जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

अप्पे बनाने की सामग्री

साबूदाना-1 कप
उबले आलू-2 मध्यम आकार के
मूंगफली-½ कप भुनी और दरदरी कुटी
हरी मिर्च-1–2 बारीक कटी
जीरा-1 छोटा चम्मच
सेंधा नमक-½ छोटा चम्मच
नींबू का रस-1 छोटा चम्मच
हरा धनिया-2 बड़े चम्मच बारीक कटा
तेल या देसी घी-1 चम्मच
जरूरत के अनुसार पानी

विधि

1-साबूदाने को अच्छी तरह धोकर इतना पानी डालें कि वह बस हल्का-सा डूबे। इसे 4–5 घंटे या रातभर भिगो दें। साबूदाना नरम हो जाए तो अतिरिक्त पानी निकाल दें।
2-भीगे साबूदाने में मैश किए हुए उबले आलू, कुटी मूंगफली, हरी मिर्च, जीरा, सेंधा नमक, नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
3-सभी चीजों को हाथ से मिलाकर एक ऐसा मिश्रण तैयार करें जो आसानी से बंध जाए। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो थोड़ा पानी डालें।
4-अप्पम पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और हर खाने में थोड़ा-सा तेल या देसी घी लगाएं।तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अप्पम पैन के खानों में रखें। ऊपर से हल्का तेल या घी लगायें।
5-अप्पों को ढककर कुछ मिनट पकाएं। जब नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो उन्हें पलट दें।
दूसरी तरफ भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। जरूरत हो तो बहुत थोड़ा तेल डाल सकते हैं।
6-साबूदाना अप्पे गरमा-गरम निकालें और व्रत वाली हरी चटनी, दही या मूंगफली की चटनी के साथ परोसें।साबूदाना भिगोने के बाद उसमें पानी बिल्कुल ज्यादा न रहने दें। ज्यादा पानी होने पर अप्पे पैन में आसानी से सेट नहीं होंगे और टूट सकते हैं।

संबंधित सामग्री

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 2026 का आयोजन 19 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस दौरान विशेष पूजा विधि और मंत्रों के साथ मां दुर्गा की उपासना की जाएगी।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन के पवित्र महीने में साबूदाना डोसा की रेसिपी ट्राई करें, जो है क्रिस्पी और स्वाद में लाजवाब।

सावन के व्रत में बनाएं साबूदाना रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

सावन के व्रत में बनाएं साबूदाना रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

सावन के महीने के व्रत के लिए एक नई रेसिपी, साबूदाना रसमलाई, जो स्वाद में क्रीमी और शाही है। जानिए इसकी आसान रेसिपी।

सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

सावन शिवरात्रि पर करें ये सरल उपाय, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

सावन शिवरात्रि के दिन विशेष पूजा और उपाय से भाग्य और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष मुहूर्त में शिव जी की पूजा की जाती है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026