सावन सोमवार का साबूदाना हलवा

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत के दौरान साबूदाना हलवा बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स जो हलवे को खिला-खिला बनाती हैं।

By : सोनिया रायकवार
सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

आज सावन का आखिरी सोमवार है और इस दिन बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान साबूदाने से बनी डिशेज खूब पसंद की जाती हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और मीठा ट्राई करना चाहते हैं तो साबूदाने का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। स्वाद में लाजवाब और बनावट में मुलायम यह हलवा व्रत की थाली में मिठास घोल सकता है। अक्सर साबूदाना आपस में चिपककर हलवे को जरूरत से ज्यादा गाढ़ा और मैशी बना सकता है या फिर कड़ाही के तले में चिपकने लगता है। ऐसे में साबूदाने का हलवा बाजार जैसा खिला-खिला और स्वादिष्ट कैसे बने? दरअसल, इसका राज साबूदाने को सही तरीके से भिगोने और पकाने में छिपा है। अगर पानी की मात्रा और भिगोने का समय सही रखा जाए, तो साबूदाने के दाने अच्छी तरह फूलते हैं और हलवे में मोती जैसी चमक आती है। तो इस सावन सोमवार व्रत में अगर आप साबूदाने की कोई मीठी डिश बनाने की सोच रहे हैं, तो इस आसान रेसिपी और जरूरी कुकिंग टिप्स को जरूर आजमाएं।तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

साबूदाना का हलवा सामग्री

साबूदाना-1 कप
चीनी-½ कप
घी-2–3 बड़े चम्मच
दूध-½ कप
पानी-½ कप
इलायची पाउडर-¼ चम्मच
काजू-बादाम-2 बड़े चम्मच कटे हुए
किशमिश-1–2 बड़े चम्मच
केसर के धागे-2–3

बनाने की विधि

1-साबूदाने को 2–3 बार धोकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब साबूदाने को बस इतना पानी डालकर भिगोएँ कि दाने मुश्किल से पानी में डूबें।
2-इसे 4–5 घंटे या रातभर ढककर रखें। अच्छी तरह भीगा साबूदाना उंगली से दबाने पर आसानी से मैश हो जाना चाहिए।
3-भीगे साबूदाने को छलनी में डालकर अच्छी तरह छान लें। 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। यही कदम हलवे को चिपचिपा होने से बचाने में सबसे ज्यादा मदद करता है।
4-कड़ाही में 1–2 चम्मच घी गर्म करके काजू, बादाम और किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भून लें और निकाल लें।
5-अब उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालकर साबूदाना डालें। धीमी से मध्यम आँच पर लगातार चलाते हुए 4–5 मिनट भूनें।
6-साबूदाने के दाने हल्के पारदर्शी और मोती जैसे दिखने लगें तो समझें कि वे तैयार हैं। तेज आँच पर न भूनें, वरना नीचे चिपक सकते हैं।
7-अब दूध और पानी धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाएँ। मिश्रण को धीमी आँच पर पकाएँ। साबूदाना फूलकर मुलायम और चमकदार होने लगेगा।
8-चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा ढीला होगा, लेकिन पकने के साथ फिर गाढ़ा हो जाएगा।
9-इलायची, केसर और भुने हुए मेवे डालकर 2–3 मिनट और पकाएँ। जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे और दाने अलग-अलग चमकते हुए दिखाई दें, गैस बंद कर दें।

संबंधित सामग्री

आलू उबालना आसान, लेकिन छीलना है मुश्किल? अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में निकल जाएगा छिलका

आलू उबालना आसान, लेकिन छीलना है मुश्किल? अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में निकल जाएगा छिलका

आलू उबालने से पहले उस पर हल्की सी कट लगाने से छीलने में आसानी होती है, जिससे बर्बादी भी कम होती है और समय भी बचता है।

कढ़ी जरूरत से ज्यादा खट्टी हो गई? इन आसान घरेलू तरीकों से स्वाद करें बैलेंस

कढ़ी जरूरत से ज्यादा खट्टी हो गई? इन आसान घरेलू तरीकों से स्वाद करें बैलेंस

ज्यादा खट्टी कढ़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए चीनी, गुड़, बेसन और मसालों का सही मात्रा में उपयोग करें।

पराठा बनाते समय भूलकर भी न करें ये काम ,वरना किचन से पूरे घर में भर जाएगा धुआं …

पराठा बनाते समय भूलकर भी न करें ये काम ,वरना किचन से पूरे घर में भर जाएगा धुआं …

पराठे बनाते समय तेज आंच, अधिक तेल और लगातार गर्म तवे के कारण किचन में धुआं बढ़ जाता है। इन गलतियों को सुधारकर धुआं कम किया जा सकता है।

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन के अंतिम सोमवार पर व्रती जनों के लिए साबूदाना हलवा बनाने की विशेष रेसिपी और टिप्स। इसे बनाने के लिए सही तरीके से साबूदाना भिगोना और पकाना महत्वपूर्ण है।

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

आखिरी सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब

देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए 4 किमी की लंबी कतार। काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकालेश्वर में भी भक्तों की भारी भीड़।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026