सावन में घर पर सेवई बनाने की विधि

सावन से पहले ही घर पर तैयार कर लें होम मेड सेवइयां, इस ट्रिक से बनेंगी परफेक्ट

सावन के आगमन पर, घर में सेवइयां बनाने की विधि सीखें। जानिए कैसे बनाएं परफेक्ट, क्रिस्पी सेवई जो न चिपकें और न टूटें।

सावन से पहले ही घर पर तैयार कर लें होम मेड सेवइयां, इस ट्रिक से बनेंगी परफेक्ट

सावन का महीना आते ही हर घर में खीर, सेवइयां और तरह-तरह के मीठे पकवान बनने शुरू हो जाते हैं. लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाली सेवइयों में मिलावट और घटिया क्वालिटी के आटे का डर बना रहता है जो स्वाद के साथ सेहत भी बिगाड़ सकता है. ऐसे में क्यों न इस बार सावन की शुरुआत से पहले ही आप घर पर एकदम शुद्ध, क्रिस्पी और बाजार जैसी पतली सेवइयां बनाकर स्टोर कर लें. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी सीक्रेट ट्रिक, जिससे आपकी सेवइयां न तो आपस में चिपकेंगी और न ही बनाते वक्त टूटेंगी.

घर पर परफेक्ट सेवइयां बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा या बारीक सूजी: 2 कप

पानी: आटा गूंथने के लिए 

नमक: एक चुटकी (ऑप्शनल)

घी: 1 छोटा चम्मच (आटे में मोयन के लिए जिससे सेवई क्रिस्पी बने)

बनाने की विधि और परफेक्ट ट्रिक 

सख्त आटा गूंथें (सबसे अहम ट्रिक): एक परात में आटा या सूजी लें. इसमें एक चुटकी नमक और 1 चम्मच घी मिलाएं. अब बहुत कम पानी का इस्तेमाल करते हुए एकदम सख्त डो तैयार करें. आटा जितना सख्त होगा, सेवइयां उतनी ही अलग-अलग और परफेक्ट बनेंगी. आटे को 15 मिनट के लिए गीले सूती कपड़े से ढककर रख दें.

मशीन से शेप दें: सेवई बनाने वाली मशीन में सबसे बारीक जाली लगाएं. आटे की लोई बनाकर मशीन में भरें.

सुखाने की ट्रिक (ये ट्रिक अपनाएं ताकि टूटें नहीं)

एक बड़ी परात या साफ सूती कपड़े पर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें.

अब मशीन से गोल-गोल घुमाते हुए सेवइयां गिराएं.

इन्हें तुरंत छूने की बजाय 1-2 घंटे पंखे की हवा में सूखने दें.

रोस्ट करके स्टोर करें: जब सेवइयां हल्की सूख जाएं, तो उन्हें सूखी कढ़ाई में धीमी आंच पर बिना तेल या 1/2 चम्मच घी के साथ हल्का सुनहरा होने तक रोस्ट कर लें.

ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में बंद करके महीनों तक स्टोर करें और सावन में जब मन चाहे स्वादिष्ट खीर या सेवई बनाएं!

संबंधित सामग्री

चावल धोने का सही तरीका: कितनी बार धोना चाहिए और क्यों है जरूरी?

चावल धोने का सही तरीका: कितनी बार धोना चाहिए और क्यों है जरूरी?

चावल धोने की प्रक्रिया और इसके महत्व को समझाया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के चावलों के लिए धोने की संख्या और तरीके बताए गए हैं।

अब साबुत मसाले डालकर बनाएं लाल मिर्च का भरवां अचार, दाल-रोटी संग लगेगा मजेदार

अब साबुत मसाले डालकर बनाएं लाल मिर्च का भरवां अचार, दाल-रोटी संग लगेगा मजेदार

भरवां लाल मिर्च का अचार भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे साबुत मसालों के साथ तैयार किया जाता है और यह सालों तक खराब नहीं होता।

हरतालिका तीज पर इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू फेस पैक

हरतालिका तीज पर इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू फेस पैक

हरतालिका तीज के अवसर पर बेसन, दही, और शहद से बना आसान घरेलू फेस पैक तैयार करें और पाएं नेचुरल ग्लो।

गणेशोत्सव विशेष: इस बार बप्पा को लगाएं सोंधे बेसन-मावा मोदक का भोग, स्वाद और शुद्धता दोनों में नंबर-1

गणेशोत्सव विशेष: इस बार बप्पा को लगाएं सोंधे बेसन-मावा मोदक का भोग, स्वाद और शुद्धता दोनों में नंबर-1

गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर पर बनाए जाने वाले बेसन और मावा से बने मोदक का महत्व और विधि। यह मोदक भगवान गणेश को बहुत प्रिय हैं।

सुबह की भागदौड़ में बनाएं 10-15 मिनट में 5 तरह के इंस्टेंट डोसा, न भिगोने की झंझट, न फर्मेंटेशन का इंतजार

सुबह की भागदौड़ में बनाएं 10-15 मिनट में 5 तरह के इंस्टेंट डोसा, न भिगोने की झंझट, न फर्मेंटेशन का इंतजार

व्यस्त सुबहों में नाश्ता तैयार करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यहाँ पाँच इंस्टेंट डोसा रेसिपीज दी गई हैं, जो त्वरित और स्वादिष्ट हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर