ऑयली स्कैल्प की समस्या

बाल धोने के बाद भी ऑयली रहता है स्कैल्प? जानिए वजह, बचाव और कब लें डॉक्टर की सलाह

बाल धोने के बाद जल्दी ऑयली हो जाने वाले स्कैल्प की समस्या, इसके कारण और उपायों के बारे में विशेषज्ञों की राय।

बाल धोने के बाद भी ऑयली रहता है स्कैल्प? जानिए वजह, बचाव और कब लें डॉक्टर की सलाह

बाल धोने के कुछ ही घंटों बाद अगर स्कैल्प फिर से ऑयली महसूस होने लगे, तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऑयली स्कैल्प की वजह से बाल चिपचिपे और बेजान दिखते हैं। साथ ही डैंड्रफ, खुजली, बदबू और धूल-मिट्टी जल्दी चिपकने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। कई बार इसकी वजह सिर्फ बालों की सफाई नहीं, बल्कि शरीर में होने वाले बदलाव या स्कैल्प से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं।

क्या है ऑयली स्कैल्प की मुख्य वजह?

विशेषज्ञों के अनुसार, स्कैल्प में मौजूद ऑयल ग्लैंड्स प्राकृतिक तेल (सीबम) बनाती हैं, जो बालों और त्वचा को सूखने से बचाता है। लेकिन जब ये ग्लैंड्स जरूरत से ज्यादा तेल बनाने लगती हैं, तो बाल धोने के बाद भी स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाता है। हार्मोनल बदलाव, तनाव और आनुवंशिक कारण भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके अलावा, सेबोरिक डर्मेटाइटिस जैसी समस्या में स्कैल्प पर अतिरिक्त तेल, खुजली और चिपचिपा डैंड्रफ देखने को मिलता है। बार-बार बालों में कंघी करने से भी तेल पूरे बालों में फैल जाता है, जिससे वे जल्दी चिपचिपे नजर आते हैं।

ऑयली स्कैल्प से राहत पाने के आसान उपाय

ऑयली स्कैल्प की समस्या होने पर ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करें, जो खासतौर पर ऑयली बालों के लिए बनाया गया हो। यदि डैंड्रफ भी है, तो डॉक्टर की सलाह पर केटोकोनाजोल, जिंक पाइरिथियोन, सेलेनियम सल्फाइड या सैलिसिलिक एसिड युक्त मेडिकेटेड शैंपू का उपयोग किया जा सकता है। बालों में जरूरत से ज्यादा तेल, सीरम या स्टाइलिंग प्रोडक्ट लगाने से बचें। साथ ही बार-बार बालों में हाथ लगाने या अधिक कंघी करने की आदत भी छोड़ें।

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

अगर बाल धोने के बाद भी स्कैल्प लगातार बहुत ज्यादा ऑयली रहता है और यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। यदि इसके साथ तेज खुजली, लालपन, दर्द, बदबू, पपड़ी, चिपचिपा डैंड्रफ या तेजी से बाल झड़ने जैसी शिकायतें भी हों, तो बिना देरी डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। सही समय पर इलाज से समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है और बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

संबंधित सामग्री

हेयर केयर: बार-बार शैंपू करने के बाद भी स्कैल्प चिपचिपा? इन आदतों को आज ही बदलें

हेयर केयर: बार-बार शैंपू करने के बाद भी स्कैल्प चिपचिपा? इन आदतों को आज ही बदलें

बाल धोने के बाद भी अगर स्कैल्प ऑयली और चिपचिपा लगे, तो शैंपू करने की तकनीक में सुधार और शैंपू का सही इस्तेमाल जरूरी है।

बारिश में बालों की परेशानी से राहत दिला सकती है मुल्तानी मिट्टी,बालों और स्कैल्प की सफाई में मददगार

बारिश में बालों की परेशानी से राहत दिला सकती है मुल्तानी मिट्टी,बालों और स्कैल्प की सफाई में मददगार

बारिश के मौसम में मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प की अतिरिक्त नमी और तेल को सोखने में मदद करती है, पर यह डैंड्रफ का मेडिकल इलाज नहीं है।

बालों में मेहंदी लगाने का क्या है सही तरीका, जानें जरूरी सलाह

बालों में मेहंदी लगाने का क्या है सही तरीका, जानें जरूरी सलाह

मेहंदी लगाते समय बालों को अच्छी तरह कवर करना और 2-3 घंटे बाद धोना चाहिए। लंबी अवधि तक लगाए रखने से बचें।

बालों के लिए वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है आसान रेसिपी 

बालों के लिए वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है आसान रेसिपी 

कढ़ी पत्ता तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिसमें प्रोटीन और विटामिन होते हैं। यह घर पर आसानी से बन सकता है और बालों को मजबूत बनाता है।

ज्यादा बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप तो नहीं आजमा रहे

ज्यादा बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप तो नहीं आजमा रहे

अधिकतर प्राकृतिक हेयर केयर उपायों का गलत तरीके से इस्तेमाल बालों के टूटने और झड़ने का कारण बन सकता है, जैसे कि नारियल तेल, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और अधिक.

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026