पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

गर्मी में मखाना खाने के फायदे

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

गर्मियों में मखाना खाने के विभिन्न तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी, जैसे मखाना चाट और मखाना रायता.

पेट रहेगा ठंडा गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना |

गर्मी में ऐसी चीजों को कम ही खाना चाहिए जो मसालेदार हो और उन्हें हद से ज्यादा तला या भुना गया हो. भूनने की बात तो इस लिस्ट में मखाना भी आता है. लेकिन आप जानते हैं कि गर्मियों में इसे कुछ अलग तरीकों से खाकर पेट को ठंडा भी रखा जा सकता है. जानें...

मखाना एक सुपरफूड है क्योंकि इसमें शरीर के लिए बेहद जरूरी कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं. भारत में इसे घी में भूनकर खाने वालों की संख्या ज्यादा है. कोई सादा नमक तो कोई कई मसाले डालकर घी के मखानों का स्वाद चखता है. इसे खाने की दो बड़ी वजह है एक तो इसके पोषक तत्व और दूसरा इसका स्वाद बड़ा शानदार होता है. लेकिन गर्मी में इसे घी और मसालों में भूनकर खाना थोड़ा नुकसानदायक साबित हो जाता है. 

क्या आप भी भरी गर्मी में एक से दो कटौरी भुने हुए मखाने ऐसे ही खा जाते हैं.चलिए आपको बताते हैं मखाने को खाने के बेस्ट तरीके….

गर्मियों का खानपान

लू या हीटवेव भरे मौसम में पेट के अंदर जल्दी गर्मी बनती है. इसलिए ऐसी चीजों को खाना चाहिए जो पेट को नेचुरली ठंडा रखें. पेट को ठंडा रखने के लिए गर्मियों में बेल, सत्तू और खीरे जैसी चीजों को खूब खाना चाहिए. 

मखाना को गर्मी में कैसे खाएं

मखाना की चाट

होलिस्टिक डाइटीशियन और इंटीग्रेटिव थेरेप्यूटिक न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि मखाना एक तरह का सुपरफूड है. इसमें फाइबर, पोटेशियम और दूसरे कई तत्व होते हैं. लेकिन आप इसे सीधे भूनकर खाते हैं तो लिमिट में खाएं. ज्यादा खाने से ये शरीर का पानी सोखता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि आप गर्मी में मखाना की चाट खा सकते हैं. मखाना को ज्यादा खाया जाए तो हैवीनेस कर सकता है इसलिए सब्जियों डालकर बैलेंस बना लें. 

मखाना का रायता

इस वाइट सुपरफूड को गर्मियों के बेस्ट प्रयोबायोटिक फूड दही के साथ खाना बेस्ट है. दही के कूलिंग इफेक्ट्स और मखाना की ताकत शरीर को गजब की फुर्ती दे सकते हैं. दही में कैल्शियम होता है और मखाना में भी कई तत्व होते हैं. इसलिए ये हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. मखाना को देसी घी में भून लें और फिर इसे फेंटे हुए दही में मिलाएं. 

मखाना की स्मूदी

आप चाहे तो गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए मखाना की स्मूदी भी बना सकते हैं. इसके लिए मखाना का पाउडर बना लें और इसे छाछ में भिगोकर रख दें. रात में इसे बाहर छोड़ने की गलती न करें क्योंकि इसमें आपको फ्रिज की मदद लेनी है. 

संबंधित सामग्री

जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

लाइफ स्टाइल

जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

कलौंजी में थाइमोक्विनोन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं और सेहत के लिए अनेक फायदे प्रदान करते हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

काला चना हैं सेहत का खजाना जानिए इसको खाने से होने वाले फायदे 

लाइफ स्टाइल

काला चना हैं सेहत का खजाना जानिए इसको खाने से होने वाले फायदे 

काला चना सेहत के लिए एक सस्ता और पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं। इसे खाने से डायबिटीज और हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।

वजन घटाने के लिए पपीता: रोज एक कटोरी खाने से मिल सकते हैं फायदे, जानें PCOD में कैसे करें इस्तेमाल

लाइफ स्टाइल

वजन घटाने के लिए पपीता: रोज एक कटोरी खाने से मिल सकते हैं फायदे, जानें PCOD में कैसे करें इस्तेमाल

पपीता कम कैलोरी और अधिक फाइबर युक्त होता है, जिससे यह वजन प्रबंधन और पाचन स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है। इसमें पोषक तत्व और एंजाइम भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।


कॉर्न से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, पाचन सुधारे और दिनभर रखें एनर्जी बरकरार

लाइफ स्टाइल

कॉर्न से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, पाचन सुधारे और दिनभर रखें एनर्जी बरकरार

मक्का फाइबर, एनर्जी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।