Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Natural Remedies for Blackheads

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Discover simple home remedies using coconut oil, baking soda, turmeric, lemon, and sugar to effectively remove blackheads and improve skin health.

home remedies for blackheads जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय |

Home Remedies for Blackheads: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी स्किन का ख्याल नही रख पाते। गर्मियों की तेज धूप जब चेहरे पर पड़ती है तो ब्लैकहेड्स जल्दी हो जाते है। अगर इसे न हटाया जाए तो चेहरा काला लगने लगता है। कई बार ब्लैकहेड्स त्वचा की रोमछिद्रों में गंदगी और तेल के जमाव की वजह से होते हैं। लेकिन इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप घर में ही नारियल के तेल के स्तेमाल करके अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं। आइए जाने ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय...

नारियल तेल और बेकिंग सोडा

यह मिश्रण एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो मृत त्वचा को हटाकर ब्लैकहेड्स साफ करता है।

एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर (खासकर नाक और ठोड़ी पर) हल्के हाथों से 5-7 मिनट मसाज करें। गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा मुलायम और साफ हो जाती है।

नारियल तेल और हल्दी

हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण इंफेक्शन से बचाते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं। 

एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। ब्लैकहेड्स वाले क्षेत्रों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा चमकदार होती है और ब्लैकहेड्स जड़ से कम होते हैं।

नारियल तेल और नींबू का रस

नींबू प्राकृतिक ब्लीचिंग और टोनिंग गुणों से भरपूर होता है। 

एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे रोमछिद्र साफ होते हैं और त्वचा ताजगी महसूस करती है।

नारियल तेल और शुगर

चीनी प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करती है और गहरी सफाई करती है।

दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच चीनी मिलाएं। सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट चेहरे पर मसाज करें। गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा गहराई से साफ और मुलायम हो जाती है।

सावधानियां

1. किसी भी मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ के अंदरूनी हिस्से पर टेस्ट करें। 
 2. इन उपायों को हफ्ते में केवल 2-3 बार ही इस्तेमाल करें।  
3. उपाय करने के बाद त्वचा को अच्छे मॉइस्चराइजर से जरूर हाइड्रेट करें।  
4. संवेदनशील त्वचा वाले लोग नींबू वाले उपाय से बचें क्योंकि नींबू सनसेंसिटिविटी बढ़ा सकता है।

संबंधित सामग्री

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

लाइफ स्टाइल

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें जानिए 

जानिए किन लोगों को फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए, विशेष रूप से जिन्हें एक्ने, एलर्जी हो या प्रेग्नेंसी के दौरान.

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

लाइफ स्टाइल

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

गर्मी में बढ़ते स्किन प्रॉब्लेम्स के लिए नीम के पानी से ट्रीटमेंट बेहद फायदेमंद है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर है.

ज्यादा बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप तो नहीं आजमा रहे

लाइफ स्टाइल

ज्यादा बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप तो नहीं आजमा रहे

अधिकतर प्राकृतिक हेयर केयर उपायों का गलत तरीके से इस्तेमाल बालों के टूटने और झड़ने का कारण बन सकता है, जैसे कि नारियल तेल, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और अधिक.

घर पर बनाकर लगाएं ये देसी लेप, चेहरे पर लौटेगा निखार 

लाइफ स्टाइल

घर पर बनाकर लगाएं ये देसी लेप, चेहरे पर लौटेगा निखार 

पारंपरिक भारतीय ब्यूटी सीक्रेट में लौंग का इस्तेमाल मुंहासे और त्वचा की लालिमा कम करने के लिए किया जाता है। जानें इसे कैसे तैयार किया जाता था।

दूध उबलकर गिरने की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा, ये आसान घरेलू तरीके बचाएंगे दूध और मेहनत दोनों

लाइफ स्टाइल

दूध उबलकर गिरने की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा, ये आसान घरेलू तरीके बचाएंगे दूध और मेहनत दोनों

दूध उफनने से रोकने के लिए घी या मक्खन लगाना, लकड़ी का चम्मच रखना, मध्यम आंच का उपयोग और उबाल के समय नजर रखना शामिल हैं।