Mango for Radiant Skin

फलों का राजा आम खाने के साथ-साथ ब्यूटी बढ़ाने के आता है काम!

Mango is not just delicious to eat but also plays a crucial role in enhancing skin's glow through its rich nutrients and face pack recipes.

By : हेमा गुप्ता
 फलों का राजा आम खाने के साथ-साथ ब्यूटी बढ़ाने के आता है काम!

फलों का राजा आम खाने के साथ-साथ ब्यूटी बढ़ाने के आता है काम!

Mango For Glowing Skin: गर्मियों का सीजन चल रहा है, इस दौरान फलों के राजा का दौर होता है। फलों का राजा मतलब आम, यह खाने में बहुत टेस्टी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आपकी त्वचा निखारने में भी आम कितनी बड़ी भूमिका निभाता है। अगर आप इसे चेहरे पर लगा लें तो आपकी त्वाचा ग्लो करने लगेगी। आम में कई ऐसे तत्व हैं, जो स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाते हैं। आइए जाने कैसे बनाए आम से फेस पैक?

स्किन को चमकदार बनाए आम

आम एक ऐसा रसीला फल है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन यह खाने में जितना स्वाद भरा होता है। आपकी त्वचा को निखारने में भी उतनी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C, K और E, साथ ही बीटा-कैरोटीन त्वचा को पोषण देते हैं। इससे त्वचा सुंदर और चमकदार दिखाई देती है।

इसमें मौजूद  एंटीऑक्सीडेंट, उन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं,  एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन को शांत कर सकते हैं। 

घर पर बनाएं आम के फेस पैक  

गर्मियों में आम सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नैचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं।  

आम, चिया सीड्स और दही का फेस पैक
 
2 बड़े चम्मच पके आम का गूदा, 1 बड़ा चम्मच सादा दही , 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स लें। अब एक बाउल में आम के गूदे को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें दही और चिया सीड्स डालकर अच्छे से मिलाएं, जब तक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए। पिर चेहरे से गर्दन तक लगाएं। ये त्वचा को डीप मॉइश्चर देकर नेचुरल ग्लो लाता है।

आम, शहद और ओटमील का फेस पैक
 
2 बड़े चम्मच आम का गूदा, 1 बड़ा चम्मच ओटमील (जई), 1 छोटा चम्मच शहद, ओटमील को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसमें शहद और आम का गूदा मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। डेड स्किन हटाता है और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है।

आम और शहद का फेस पैक

2 बड़े चम्मच आम का गूदा, 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद, दोनों चीजों को एक बाउल में मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।

फायदा- त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। 


 

संबंधित सामग्री

चेहरे की रंगत बदल देगा रसोई में रखा लाल टमाटर! इस तरह लगाएं, स्किन पर आएगी चमक; पिंपल्स-टैनिंग भी गायब

चेहरे की रंगत बदल देगा रसोई में रखा लाल टमाटर! इस तरह लगाएं, स्किन पर आएगी चमक; पिंपल्स-टैनिंग भी गायब

टमाटर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन C, A और लाइकोपीन, स्किन की सेहत में सुधार और ग्लो लाने में मददगार हो सकते हैं।

हरतालिका तीज पर इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू फेस पैक

हरतालिका तीज पर इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें ये आसान घरेलू फेस पैक

हरतालिका तीज के अवसर पर बेसन, दही, और शहद से बना आसान घरेलू फेस पैक तैयार करें और पाएं नेचुरल ग्लो।

रक्षाबंधन पर दिखना है खूबसूरत? घर बैठे करें ये 5 काम, चेहरे पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो!

रक्षाबंधन पर दिखना है खूबसूरत? घर बैठे करें ये 5 काम, चेहरे पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो!

रक्षाबंधन पर चेहरे को नेचुरल पिंक ग्लो देने के लिए घरेलू नुस्खे और स्किनकेयर टिप्स, जैसे चुकंदर, गुलाब जल, और एलोवेरा जेल का उपयोग।

Korean Glass Skin के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, चेहरे पर आएगा ग्लो

Korean Glass Skin के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके, चेहरे पर आएगा ग्लो

कोरियन स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, हाइड्रेशन, उत्पादों की लेयरिंग, सनस्क्रीन प्रयोग, और स्क्रबिंग से बचने की सलाह दी गई है।

त्वचा की गंदगी साफ करेगा Charcoal? जानिए इसके फायदे

त्वचा की गंदगी साफ करेगा Charcoal? जानिए इसके फायदे

चारकोल आधारित स्किन केयर प्रोडक्ट्स अतिरिक्त तेल और गंदगी को सोखने में मदद करते हैं, लेकिन इसके अत्यधिक इस्तेमाल से त्वचा रूखी हो सकती है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर