Avoid Vegetables Kidney Stones: पथरी होने पर भूलकर न खाएं ये सब्जियां

Avoid These Vegetables for Kidney Stones

Avoid Vegetables Kidney Stones: पथरी होने पर भूलकर न खाएं ये सब्जियां

Certain vegetables high in oxalates, like spinach, tomatoes, and beets, should be avoided by those prone to kidney stones due to their potential to increase stone formation.

avoid vegetables kidney stones पथरी होने पर भूलकर न खाएं ये सब्जियां

Avoid Vegetables Kidney Stones: पथरी के मरीज भूलकर न खाएं ये सब्जियां |

Avoid Vegetables Kidney Stones: आज की भाग - दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल सही से ने रखते है, और बाहर का खाना खा लेते है, जिससे कई बीमारियां हो जाती है। ऐसे ही पथरी यानी किडनी स्टोन आज के समय में एक आम बीमारी है। ये छोटे- छोटे कठोर कण होते हैं, जो किडनी, यूरिनरी ट्रैक्ट या ब्लैडर में बनते हैं। पथरी बनने की मुख्य वजह शरीर में कुछ खास मिनरल्स का जमाव होता है, जैसे - कैल्शियम, ऑक्सलेट या यूरिक एसिड। 

खासतौर पर कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जो पथरी के मरीजों के लिए हानिकारक मानी जाती है, क्योकि ये ऑक्सलेट या सोडियम की मात्रा को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं किन सब्जियों का परहेज करना चाहिए।

बैंगन 

बैंगन में भी ऑक्सलेट की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो पथरी के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। खासकर जब इसे अधिक तेल में पकाया जाए, तो इससे यूरिन में क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

आलू

आलू हमारे भोजन का प्रमुख हिस्सा है, लेकिन पथरी के मरीजों को इससे भी सतर्क रहना चाहिए। विशेषकर जब इसे छिलके सहित खाया जाता है, क्योंकि उसके छिलके में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है।

टमाटर 

टमाटर आमतौर पर हर किचन में इस्तेमाल होता है, लेकिन यह पथरी के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन बनाने में सहायक होता है। विशेष रूप से जब टमाटर के बीज के साथ सेवन किया जाए, तो यह खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए टमाटर खाने से परहेज करें, खासतौर पर कच्चे रूप में।

पालक 

पालक को आयरन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, लेकिन यह पथरी के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है जो कैल्शियम से मिलकर किडनी स्टोन बना सकता है। इसलिए पथरी के मरीजों को पालक से दूरी बनानी चाहिए। 

भिंडी 

भिंडी स्वादिष्ट सब्जी है, लेकिन इसमें भी ऑक्सलेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पथरी के मरीजों को भिंडी का सेवन सीमित करना चाहिए, क्योंकि यह किडनी में स्टोन के विकास को बढ़ावा दे सकती है।

चुकंदर

चुकंदर स्वास्थ्य के लिए कई मामलों में फायदेमंद है, लेकिन इसमें भी ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है। पथरी के रोगियों के लिए यह हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह यूरिन में ऑक्सलेट के लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे स्टोन बनने की संभावना अधिक होती है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

राज्य

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर का दौरा किया, ग्रामीणों से साक्षात्कार किया और कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

मोमो की तीखी लाल चटनी के फैन हैं? अगर हां तो आपको शॉक लग सकता है

लाइफ स्टाइल

मोमो की तीखी लाल चटनी के फैन हैं? अगर हां तो आपको शॉक लग सकता है

कानपुर में 115 किलो लाल चटनी नष्ट की गई जो खाने योग्य नहीं पाई गई, आर्टिफिशियल कलर और MSG सहित कई हानिकारक तत्वों की जानकारी सामने आई।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता, मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

देश-विदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता, मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए दैनिक मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज के आदेश दिए।