Lenskart Style Guide Controversy: लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए जारी किए गए यूनीफॉर्म कोड के नियम पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने जमकर निकाला गुस्सा। उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लेंसकार्ट कंपनी को बायकॉट करने की अपील की है।
लेंसकार्ट पर भड़के अशोक पंडित
फिल्ममेकर में सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट के स्टाइल गाइड लाइन की फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा कि- “पीयूष बंसल अपने कर्मचारियों से कहते हैं कि हिजाब ठीक है, लेकिन बिंदी/तिलक/कलावा नहीं। लेंसकार्ट एक ऐसी कंपनी है जो हिंदू बहुल भारत में काम करती है, जहां अधिकतर कर्मचारी और उपभोक्ता हिंदू हैं। आप इस पर क्या कहेंगे? यह लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए स्टाइल गाइड का पेज 11 है। इसका लिंक यहां देख सकते हैं: scribd.com/document/90118…।”

लेंसकार्ट कंपनी पर क्यों भड़के फिल्ममेकर?
दरअसल लेंसकार्ट ने अपने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड की गाइड लाइन जारी की है। उस गाइडलाइन के मुताबिक, ‘हिजाब पहनने की अनुमति है, लेकिन उसका रंग काला होना चाहिए और वह कंपनी के लोगो को कवर नहीं करना चाहिए। पगड़ी भी केवल काले रंग में ही पहनने की अनुमति दी गई है। वहीं, धार्मिक टीका, तिलक, बिंदी या स्टिकर लगाने की अनुमति नहीं है और मेहंदी लगाने पर भी रोक लगाई गई है।’
साथ ही कहा गया कि-
‘किसी भी प्रकार की टोपी या हैट पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, स्टोर में ब्लू टॉर्च और स्प्रे बोतल रखना, बाल अस्त-व्यस्त होने पर हेयर नेट का उपयोग करना और टैटू छिपाने के लिए काली फिटेड टी-शर्ट पहनना अनिवार्य बताया गया है।’

कौन है अशोक पंडित?
अशोक पंडित एक जाने-माने फिल्ममेकर हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की और नुक्कड़, सर्कस तथा ‘ये जो है जिंदगी’ जैसे मशहूर शोज से किया था।

उनकी डायरेक्टर की गई पहली फिल्म ‘शीन’ थी। इसके अलावा उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई। बाद में उन्होंने ‘फिल्मी चक्कर’ का डायरेक्शन संभाला और ‘कोलगेट टॉप 10’ व ‘तेरे मेरे सपने’ जैसे लोकप्रिय शोज भी डायरेक्ट किए। साथ ही उन्होंने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ और ‘72 हूरें’ जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया है।
Also Read- Avneet React On Plastic Surgery: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर किया खुलासा!
