Rishab Birthday Kantara Chapter 1 Release: एक्टर के जन्मदिन पर ‘कांतारा: चैप्टर ...

kantara-chapter-1-poster-rishab-shetty-birthday-release

Rishab Birthday Kantara Chapter 1 Release: एक्टर के जन्मदिन पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का पोस्टर रिलीज, जानिए पोस्टर में छिपे हैं रहस्य...

rishab birthday kantara chapter 1 release एक्टर के जन्मदिन पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का पोस्टर रिलीज जानिए पोस्टर में छिपे हैं रहस्य

Raveena On Shraddha BoyFriend Video: श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी का फ्लाइट वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की रवीना!

योद्धा के लुक में ऋषभ, पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों में एक्साइटमेंट...

फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋषभ शेट्टी एक योद्धा के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। लंबे बाल और घनी दाढ़ी के साथ वे आग और तीरों के बीच कुल्हाड़ी और ढाल के सहारे खुद को बचाते नजर आते हैं। इस शक्तिशाली पोस्टर को उनके जन्मदिन पर होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। कैप्शन में लिखा गया:- ‘जहां लीजेंड पैदा होते हैं और जंगल की दहाड़ गूंजती है... एक मास्टरपीस की वापसी, यह है कांतारा का प्रीक्वल।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

पोस्टर में छिपे हैं कई संकेत, जानिए क्या हो सकती है कहानी...

1. रहस्यमय जंगली सुअर की वापसी...

‘कांतारा’ के पहले भाग में दिखा रहस्यमय जंगली सुअर इस प्रीक्वल में भी लौटता नजर आ रहा है, जो कहानी को फिर से रहस्यमय बनाएगा।

2. जंगल और जानवरों की अहम भूमिका...

पोस्टर में बाघ और हिरन जैसे जानवर दिख रहे हैं, जो दर्शाता है कि फिल्म का जंगल से गहरा रिश्ता रहेगा, जैसे पिछले भाग में था।

3. भीषण युद्ध के दृश्य....

ऋषभ शेट्टी के लुक और उनके आस-पास की स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में बड़े पैमाने पर युद्ध और एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

4. जंगल की आग और समंदर की जंग...

पोस्टर में एक भीषण जंगल की आग और समंदर में जहाज भी नजर आ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म में समुद्री युद्ध के दृश्य भी हो सकते हैं।

5. बैलगाड़ी और किला...

बैलगाड़ियों की टक्कर और एक भव्य किला पोस्टर में नजर आते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि फिल्म में जमीन, सत्ता और राजा-महाराजाओं के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा।

फैंस ने एक्टर को जन्मदिन पर दी बधाई, देखें वीडियो...

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

‘कांतारा’ की विरासत और बॉक्स ऑफिस सफलता...

‘कांतारा’ का पहला भाग 2022 में रिलीज हुआ था, जिसने भारतीय सिनेमा में तहलका मचा दिया था। महज 14 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ से अधिक का ग्लोबल कलेक्शन किया। ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय और निर्देशन ने उन्हें नेशनल बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिलाया।

सेट पर हुए थे हादसे और दुखद घटनाएं..

‘कांतारा: चैप्टर 1’ पिछले कुछ महीनों से सेट पर हुए हादसों की वजह से भी सुर्खियों में रही है। दो महीने पहले, फिल्म की शूटिंग पूरी करने के कुछ दिन बाद ही राकेश पुजारा का आकस्मिक निधन हो गया। साथ हि एक अन्य कलाकार, मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू का भी दिल का दौरा पड़ने से सेट पर निधन हो गया। आपको बता दें कि, करीब 21 दिन पहले एक नाव तेज हवाओं के चलते पलट गई थी। इस नाव में ऋषभ शेट्टी सहित करीब 30 लोग सवार थे, सभी बाल-बाल बच गए।

होम्बले फिल्म्स की दमदार पेशकश...

‘कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ-साथ होम्बले फिल्म्स जल्द ही ‘सलार पार्ट 2: शौर्यांग पर्वम’ और कई बड़ी फिल्मों की घोषणा करने वाला है। प्रोडक्शन हाउस की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को बार-बार सिनेमाघरों तक खींचा है।

संबंधित सामग्री

ऑस्ट्रेलिया को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली, रनरअप इंग्लैंड की भी हुई बंपर कमाई

खेल

ऑस्ट्रेलिया को इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली, रनरअप इंग्लैंड की भी हुई बंपर कमाई

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 जीता। इस टूर्नामेंट में इनामी राशि $8.76 मिलियन थी, जो कि महिला टी20 के इतिहास में सबसे ज्यादा है।

योगी कैबिनेट में 28 प्रस्ताव पास, जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी

राज्य

योगी कैबिनेट में 28 प्रस्ताव पास, जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी

UP कैबिनेट ने होमगार्ड्स के लिए कैशलेस इलाज सुविधा, ESIC अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, और अन्य परियोजनाओं की मंजूरी दी।

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

राज्य

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

दिल्ली से मसूरी आए दो कपल्स ने शराब के नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट की। घटना रात के वक्त माल रोड के पास हुई।

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

राज्य

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मसूरी में वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला कराने के साथ ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ समय बिताया।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

देश-विदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: महंत नृत्य गोपाल दास का पहला बयान, आज ट्रस्ट की पहली बैठक

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में ट्रस्ट की बैठक होने जा रही है। चोरी के आरोपी को कड़ी सजा की मांग की गई है।