Judge cash scandal Supreme Court: जज कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षि...

judge-cash-scandal-supreme-court-justice-yashwant-varma

Judge cash scandal Supreme Court: जज कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित जस्टिस वर्मा को राहत नहीं

By:

Ranu

judge cash scandal supreme court जज कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित जस्टिस वर्मा को राहत नहीं

Judge cash scandal Supreme Court: जज कैश कांड को लेकर चल रही कानूनी हलचल फिलहाल थम गई है सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, हालांकि कोर्ट ने उन्हें एक अहम मोर्चे पर राहत देने से साफ इनकार कर दिया । Read More:-Hindus in Bangladesh violence: बांग्लादेश में सिसकते हिन्दू. और भारत की असहज चुप्पी….

जवाब के लिए समय बढ़ाने से मना

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने दो दिन तक चली सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुरक्षित रखा, साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि संसदीय समिति के सामने जवाब दाखिल करने की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी ।जस्टिस वर्मा को अब 12 जनवरी को ही पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने अपना पक्ष रखना होगा ।

महाभियोग प्रस्ताव को दी थी चुनौती

दरअसल जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, उनकी दलील है कि महाभियोग प्रस्ताव दोनों सदनों में पेश तो हुआ लेकिन राज्यसभा ने इसे मंजूरी नहीं दी । इसके बावजूद लोकसभा ने अकेले ही जांच समिति गठित कर दी जो उनके अनुसार संविधान और प्रक्रिया के खिलाफ है, याचिका में कहा गया है कि जब दोनों सदनों की सहमति नहीं है तो जांच समिति का गठन ही सवालों के घेरे में है ।

कोर्ट ने पहले ही जताई थी प्रक्रिया पर आपत्ति

इससे एक दिन पहले 6 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी कि जांच समिति के गठन में कुछ प्रक्रियात्मक खामियां नजर आती हैं, हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह यह परखेगा कि ये खामियां इतनी गंभीर हैं या नहीं कि पूरी कार्यवाही को रद्द किया जा सके ।

आग जले नोट और तबादला: कैसे शुरू हुआ मामला

यह पूरा मामला 14 मार्च को सामने आया था जब दिल्ली में जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास के स्टोर रूम में आग लग गई । आग बुझाने के बाद वहां से 500-500 रुपये के जले हुए नोटों के बंडल मिले थे । इस घटना के बाद न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई । बाद में जस्टिस वर्मा का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया यह तस्वीर 14 मार्च की है जब आग लगने के बाद जस्टिस वर्मा के घर से जले हुए नोट बरामद हुए थे ।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।