गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून हुआ लागू, CM मान बोले- “दोषियों पर अब लगेगी लगाम”

punjab-news-sacrilege-law-enforced-across-state

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून हुआ लागू, CM मान बोले- “दोषियों पर अब लगेगी लगाम”

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून हुआ लागू cm मान बोले- “दोषियों पर अब लगेगी लगाम”

Punjab news: पंजाब में धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम सोमवार को उठाया गया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों को रोकने के लिए लाया गया सख्त विधेयक अब कानून बन चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह फैसला पवित्र ग्रंथ की मर्यादा की रक्षा के लिए बेहद आवश्यक था।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानून पर लगी मुहर

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब विधानसभा में पारित यह बिल राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक रूप से कानून बन गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा, “अब यह बिल कानून बन गया है। मैं वाहेगुरु का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस सेवक को ऐसी सेवा का अवसर दिया। पूरी संगत का दिल से धन्यवाद।”

Punjab news: मंत्रियों ने कानून लागू होने को ऐतिहासिक पल दिया करार

[caption id="attachment_148117" align="alignnone" width="1200"]गुरु ग्रन्थ साहिब गुरु ग्रन्थ साहिब[/caption]

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने इसे राज्य के लिए “शुभ और ऐतिहासिक क्षण” करार दिया। वहीं, मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि यह दिन पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कानून उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ मजबूत रोकथाम साबित होगा, जो समाज में नफरत और विभाजन फैलाने के लिए बेअदबी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

विधायकों ने CM को दिया श्रेय

विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने इस पहल का श्रेय मुख्यमंत्री मान को देते हुए कहा कि यह बिल बिना किसी विरोध के विधानसभा में पारित हुआ था। उन्होंने विश्वास जताया कि कानून के कड़े प्रावधान भविष्य में बेअदबी की घटनाओं को रोकने में प्रभावी साबित होंगे, क्योंकि दोषी अब ऐसा करने से पहले कई बार सोचेंगे।

धार्मिक सम्मान की दिशा में बड़ा बदलाव

आम आदमी पार्टी (आप) के महासचिव और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि यह कानून धार्मिक भावनाओं की रक्षा और गुरु साहिबान की गरिमा बनाए रखने की दिशा में बड़ा बदलाव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित सामग्री

AICC नेता गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

राज्य

AICC नेता गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड को धमकी मिली है। विदेशी नंबरों से कई कॉल और संदेश प्राप्त हुए, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- 'जो होना था, वह हो गया'

राज्य

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- 'जो होना था, वह हो गया'

पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने की पुष्टि भूपेश बघेल ने की। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की चुप्पी बनी रही।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी: 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची, गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी: 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची, गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुई चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति नियुक्त की गई है।

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हरियाणा CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं।

मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

राज्य

मनरेगा कर्मियों पर लाठीचार्ज, मंत्री सौंध की कोठी के बाहर प्रदर्शन,पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ खदेड़ा

पंजाब के खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की मांगों में नियमितीकरण और वेतन भुगतान शामिल हैं।