इंडिगो ने 6 दिसंबर तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड पूरे किए

indigo-refund-update-610-crore-deadline-civil-aviation-ministry

इंडिगो ने 6 दिसंबर तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड पूरे किए

इंडिगो ने 6 दिसंबर तक 610 करोड़ रुपये के रिफंड पूरे किए

सरकार ने कहा- संचालन तेज़ी से सामान्य हो रहा है

Indigo Refunds Update: नयी दिल्ली, इंडिगो की रद्द और अत्यधिक देरी वाली उड़ानों के बाद यात्रियों में बढ़ी नाराज़गी के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को बताया कि एयरलाइन ने अब तक 610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी कर दिया है। मंत्रालय ने एयरलाइन को रिफंड और बैगेज डिलीवरी के लिए रविवार रात 8 बजे की तय समय-सीमा सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया था।

सरकार के मुताबिक, देश का विमानन संचालन तेज़ी से सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो को स्पष्ट आदेश दिया था कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुईं, उनके टिकटों की वापसी प्रक्रिया तुरंत पूरी की जाए—और जिन यात्रियों का सामान उड़ान रद्द या देरी के दौरान अलग हो गया था, उसे 48 घंटे के भीतर हर हाल में उनके पास पहुँचा दिया जाए।

Indigo Refunds Update: 610 करोड़ रुपये रिफंड, कोई रीबुकिंग शुल्क नहीं

एयरलाइन ने मंत्रालय को बताया कि 6 दिसंबर तक उसने रिफंड की अधिकांश प्रक्रिया पूरी कर ली है। रद्द हुई यात्रा को दोबारा शेड्यूल कराने पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा रिफंड और रीबुकिंग में तेजी लाने के लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं, ताकि यात्री बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के समाधान पा सकें।

बैगेज डिलीवरी पर भी दबाव

उड़ान व्यवधान के दौरान कई यात्रियों का सामान अलग हो गया था। मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया है कि सभी बैग की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। इंडिगो का दावा है कि शनिवार तक वह 3,000 से अधिक बैग यात्रियों तक सफलतापूर्वक पहुंचा चुका है।

संचालन में तेज़ सुधार

सरकार ने कहा कि अन्य सभी घरेलू एयरलाइंस अपनी पूरी क्षमता के साथ बिना व्यवधान उड़ान भर रही हैं, जबकि इंडिगो का संचालन भी तेजी से सामान्य हो रहा है।  मंत्रालय ने बताया कि इंडिगो संकट के शुरुआती दिनों में जो व्यवधान देखने को मिले थे, उन्हें दूर करने के लिए “तेज़ और निर्णायक कदम” उठाए गए हैं, और अब हवाई यात्रा व्यवस्था सामान्य ढर्रे पर लौट रही है।

Read More:- लोकसभा में हंगामा-DMK सांसद ने जज को RSS जज कहा, रिजिजू भड़के

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।