सरकार ने लिया फैसला वापस, वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस, 4 दिनों से परेशान थे यात्री

indigo-over-500-flights-cancelled-airport-chaos-fights

सरकार ने लिया फैसला वापस, वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस, 4 दिनों से परेशान थे यात्री

सरकार ने लिया फैसला वापस वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस 4 दिनों से परेशान थे यात्री

IndiGo flights cancelled:देशभर में इंडिगो संकट के बाद DGCA ने हरकत में आते हुए अपना पहले वाला आदेश वापस ले लिया है। DGCA ने हवाई कर्मचारियों के लिए वीकली रेस्ट वाला अपना आदेश वापस लेने का फैसला किया है। इस बारे में एक लेटर जारी कर जानकारी दी गई। सरकार ने अपना वह आदेश वापस ले लिया, जिसके तहत पायलट समेत अन्य क्रू को हर 7 दिनों में लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया गया था। अब क्रू को पहले की तरह हर हफ्ते में लगातार 36 घंटे का आराम मिलेगा।

[caption id="attachment_120439" align="alignnone" width="529"]DGCA का लेटर DGCA का लेटर[/caption]

स्टाफ की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। देशभर के अलग-अलग शहरों पर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं, 24-24 घंटे इंतजार कर रहे है। कई जगह परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। 

यात्रियों का बुरा हाल

मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता एयरपोर्ट पर हालात खराब हैं। बीते चार दिनों में 1300 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द हुई, या उनमें देरी हुई। देश के हर बड़े और छोटे शहरों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इसका असर हुआ है, जिससे यात्रियों का बुरा हाल है। घंटों तक यात्रियों को फ्लाइट की खबर नहीं मिल रही, जिससे उनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।  [caption id="attachment_120408" align="alignnone" width="620"]24-24 घंटे इंतजार कर रहे यात्री 24-24 घंटे इंतजार कर रहे यात्री[/caption]

IndiGo flights cancelled: यात्रियों को एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को घर से निकलने के पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है, ताकि फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें काफी ज्यादा देरी की असुविधाओं से बचा जा सके। कई जगहों पर  पानी, खाना और जरूरी सामानों के लिए लोग स्टाफ से झगड़ते देखे गए। कई जगह मारपीट के हालात बन गए।  [caption id="attachment_120409" align="alignnone" width="623"]कई जगहों पर भड़के यात्री कई जगहों पर भड़के यात्री[/caption]

DGCA का सख्त रुख

Indigo की उड़ानों के रद्द होने और देरी को लेकर DGCA ने सख्त रुख अपनाया है। DGCA ने Indigo के अधिकारियों को तलब कर बैठक बुलाई। इस बीच पायलट एसोसिएशन ने भी DGCA से अपील की है कि उड़ानों का शेड्यूल मंजूर करते वक्त एयरलाइन के पास पायलटों की संख्या को भी गंभीरता से देखा जाए। https://youtube.com/shorts/9BPajK9KPKk?si=VDhzXxJOoZ94KPvf

इंडिगो की अपील

IndiGo flights cancelled: इधर, Indigo ने DGCA से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नियमों से 10 फरवरी 2026 तक छूट देने की अपील की है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि 3 महीने के अंदर उसकी परिचालन स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी। DGCA ने इंडिगो से सुधार के लिए जरूरी पहलुओं पर काम करने को कहा है। DGCA ने Indigo से क्रू की भर्ती, ट्रेनिंग रोडमैप, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग, सेफ्टी प्लान देने और हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजने को कहा।

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।