हिमाचल में लैंडस्लाइड, केदारनाथ में बर्फबारी, 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश

india-weather-update-himachal-landslide-kedarnath-snowfall-rain-alert

हिमाचल में लैंडस्लाइड, केदारनाथ में बर्फबारी, 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश

हिमाचल में लैंडस्लाइड केदारनाथ में बर्फबारी 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश 

 India Weather Update: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में लैंडस्लाइड हुई। भरमौर विधानसभा में होली-खड़ामुख मार्ग पर सिंयुर पुल का निर्माण चल रहा था। लेकिन लैंडस्लाइड के कारण मंगलवार सुबह यह पुल टूट गया। इसके बाद कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

[caption id="attachment_145578" align="alignnone" width="1305"]चंबा जिले के भरमौर में लैंडस्लाइड चंबा जिले के भरमौर में लैंडस्लाइड[/caption]

उत्तराखंड में बर्फबारी

रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार 3 दिन बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के 8 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश के बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। IMD ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का खतरा है।

[caption id="attachment_145579" align="alignnone" width="1331"]उत्तराखंड में बर्फबारी उत्तराखंड में बर्फबारी[/caption]

20 से ज्यादा राज्यों में बारिश 

देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। क्योंकि आज से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। बैक-टु-बैक 2 सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव है। मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव होने से अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका रहेगी। आज प्रदेश के 34 जिलों में अलर्ट है।

India Weather Update: ओलावृष्टि का अलर्ट

इधर, उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट है। बीते 72 घंटों में 43 जिलों में बारिश और 10 शहरों में ओले गिरे। राजस्थान के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 50 mm तक बारिश हो सकती है। कई जिलों में दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा।

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।