भारत की समुद्री ताकत INS अरिघाट से K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

india-k4-ballistic-missile-test-ins-arighat

भारत की समुद्री ताकत INS अरिघाट से K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत की समुद्री ताकत ins अरिघाट से k-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

India Successfully Tests K-4 Missile From Submarine: भारत ने अपनी रणनीतिक सैन्य क्षमता को एक और मजबूत आधार दे दिया है  बंगाल की खाड़ी में न्यूक्लियर पावर्ड पनडुब्बी INS अरिघाट से K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. यह मिसाइल 3500 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है और समुद्र से परमाणु हथियार लॉन्च करने की भारत की क्षमता को निर्णायक रूप से मजबूत करती है । रक्षा सूत्रों के मुताबिक यह परीक्षण विशाखापट्टनम तट के पास मंगलवार को किया गया और पूरी तरह सफल रहा ।

 जमीन, हवा के बाद अब समुद्र से भी परमाणु क्षमता

अब तक भारत के पास जमीन और हवा से परमाणु हथियार लॉन्च करने की क्षमता थी  K-4 मिसाइल के इस सफल परीक्षण के साथ भारत की न्यूक्लियर ट्रायड (Land–Air–Sea) पूरी तरह प्रभावी हो गई है. यानी जमीन से अग्नि सीरीज, हवा से एयर-डिलीवर्ड न्यूक्लियर सिस्टम और समुद्र से K-4 जैसी सबमरीन-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल रणनीतिक विशेषज्ञ इसे भारत की सुरक्षा नीति में गेम चेंजर मान रहे हैं ।

India Successfully Tests K-4 Missile From Submarine: K-4 मिसाइल क्या है?

K-4 मिसाइल, जमीन से लॉन्च होने वाली अग्नि सीरीज पर आधारित एक अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल है. जिसे खासतौर पर पनडुब्बी से दागे जाने के लिए डिजाइन किया गया है लॉन्च के दौरान मिसाइल पहले समुद्र की सतह से बाहर निकलती है फिर ऊंची उड़ान भरते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती है इसे अरिहंत-क्लास की न्यूक्लियर पनडुब्बियों से लॉन्च किया जा सकता है।

 2 टन तक न्यूक्लियर पेलोड ले जाने की क्षमता

K-4 मिसाइल की सबसे अहम खासियत इसकी भारी पेलोड क्षमता है। यह मिसाइल 2 टन तक न्यूक्लियर वॉरहेड ले जा सकती है. लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम है इसी वजह से इसे भारत की डिटेरेंस पॉलिसी (Deterrence Capability) का मजबूत स्तंभ माना जाता है यानी दुश्मन को पहले ही यह एहसास दिलाना कि किसी भी हमले का जवाब तय है।

 ‘K’ क्यों खास है?

K-सीरीज की मिसाइलों में इस्तेमाल होने वाला “K” अक्षर भारत के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में रखा गया है  भारत के मिसाइल कार्यक्रम में K-सीरीज की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है खासकर समुद्री परमाणु ताकत के लिहाज से.
क्यों अहम है K-4 का यह टेस्ट?
  • समुद्र में छिपी पनडुब्बी से हमला करने की क्षमता
  • दुश्मन के लिए पहले प्रहार का जोखिम
  • भारत की रणनीतिक विश्वसनीयता में इजाफा
विशेषज्ञ मानते हैं कि K-4 जैसे सिस्टम भारत को वैश्विक स्तर पर चुनिंदा परमाणु ताकतों की कतार में मजबूती से खड़ा करते हैं। Also Read-जीसस के जन्मस्थल पर लौटी रौनक: 2 साल बाद बेथलेहम में धूमधाम से क्रिसमस

संबंधित सामग्री

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

T20 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे।

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

खेल

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

लंदन में FIH प्रो लीग मुकाबले में भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।

 T-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

खेल

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।