IND vs SA 1st Match: जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया दिल जीतने वाला बयान!

ind-vs-sa-1st-match-me-india-ki-jeet-ke-baad-hardik-ka-bayan

IND vs SA 1st Match: जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया दिल जीतने वाला बयान!

ind vs sa 1st match जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया दिल जीतने वाला बयान

भारत ने साउथ अफ्रीका को पछाड़ा, 12वें ओवर पर SA ऑल आउट जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि - 'ये मायने नहीं रखता की मुझे क्या चाहिए, देश को क्या चाहिए ये मायने रखता है।'

IND vs SA 1st Match: हार्दिक रहें 'प्लेयर ऑफ द मैच'

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं थी, क्योकि शुभमन आएं 4 रन बनाकर आउट, अभिषेक शर्मा 17 रन, सूर्यकुमार 12 रन, तिलक वर्मा ने 26 रन , शिवम दुबे ने 11 रन, अक्षर पटेल ने 23 रन, जितेश ने 10 रन बनाए। और जब बाकी प्लेयर नहीं चले तो टीम का मोर्च हार्दिक ने संभाला और फिफ्टी लगाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। पांड्या ने न सिर्फ टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे। बल्कि उन्होंने T-20 में अपने 100 छक्के भी पूरे किएं।

जीत के बाद हार्दिक ने क्या कहा?

भारत की जीत के बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक ने कहा कि- "मुझे अपने शॉट्स पर भरोसा रखना था। साथ ही मुझे पता था कि पिच में थोड़ी सी जान है, थोड़ा हिम्मत का काम था, बस गेंद को सही टाइमिंग से खेलना था, जोर लगाकर गेंद फोड़ने की कोशिश नहीं करनी थी। मैं अपनी बल्लेबाजी से बहुत खुश था। पिछले 6-7 महीने फिटनेस के हिसाब से बहुत शानदार रहे। मैं मेहनत का ज्यादा शोर नहीं करता, लेकिन पिछले 50 दिन परिवार से दूर रहना, NCA में समय बिताना, हर छोटी चीज का ध्यान रखना, जब मैदान पर आता हूं और नतीजे दिखते हैं तो सच में बहुत अच्छा लगता है।"

पांड्या ने आगे कहा कि-

"क्रिकेटर के तौर पर मैं कभी अपनी भूमिका को लेकर नखरे नहीं करता। मेरे लिए हमेशा ये मायने नहीं रखता है कि हार्दिक पंड्या क्या चाहता है। भारत क्या चाहता है, वो मायने रखता है, जब भी मौका मिलता है, पूरा दम लगाता हूं। कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ दिन नहीं होते, लेकिन सोच हमेशा साफ रहती है। अपने पूरे करियर में मैंने हमेशा टीम को पहले रखा, देश को पहले रखा, चाहे कोई भी टीम हो। मेरी यही सबसे बड़ी ताकत है।  

संबंधित सामग्री

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

राज्य

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- "कुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो"

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

राज्य

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में एक युवक की मौत के बाद उपद्रव फैल गया, लोगों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

खेल

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

ACC ने विमेंस एशिया कप 2026 के लिए शेड्यूल घोषित किया। टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।