IND vs BAN Asia Cup: सुपर-4 में भारत की जीत से पक्की होगी फाइनल की टिकट!

ind-vs-ban-asia-cup-2025-super-4-final-ticket

IND vs BAN Asia Cup: सुपर-4 में भारत की जीत से पक्की होगी फाइनल की टिकट!

ind vs ban asia cup सुपर-4 में भारत की जीत से पक्की होगी फाइनल की टिकट

SL vs PAK Asia Cup: सुपर-4 में 24वीं बार आमने-सामने होंगे पाकिस्तान और श्रीलंका! बता दें कि, सुपर-4 में भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों का हेड टू हेड...

T-20 क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश ने अब तक 17 मैच खेले। इसमें से 16 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली तो वहीं बांग्लादेश महज 1 मैच ही जीत सकी। रिकॉर्ड देखकर भारत का पलड़ा भारी है। अगर बांग्लादेश ने आज के मैच में भारत को हरा दिया तो टीम के लिए फाइनल की राह आसान हो जाएगी। दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला 2024 में हैदराबाद में हुआ था, जिसमें बांग्लादेश को भारत ने 133 रन से हराया था।

बांग्लादेश तंजिम हसन को दे सकता है मौका...

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11 में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले मैच में शोरिफुल इस्लाम ने 49 रन लुटाए थे, ऐसे में उनकी जगह तंजिम हसन को मौका मिलने की संभावना है। वहीं कप्तान लिटन दास पिछले मैच में पीठ में खिंचाव से परेशान दिखे थे, लेकिन उम्मीद है कि भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले वे फिट हो जाएंगे।

हार्दिक के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस मैच में इतिहास रच सकते हैं। अगर वे 4 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल उनके नाम 97 विकेट दर्ज हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर मौजूद अर्शदीप सिंह के नाम 100 विकेट हैं। अर्शदीप इस एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल ओमान के खिलाफ एक मैच खेलने का अवसर मिला है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

बांग्लादेश

सैफ हसन, तंजिद हसन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, ज़ाकिर अली, मेहदी हसन, नासुम अहमद, तस्किन अहमद, तंजिम हसन और मुस्तफिजुर रहमान।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।