हाईकोर्ट का फैसला: कलेक्टर को CEO का प्रभार बदलने का अधिकार नहीं

high-courts-decision-news-update

हाईकोर्ट का फैसला: कलेक्टर को CEO का प्रभार बदलने का अधिकार नहीं

हाईकोर्ट का फैसला कलेक्टर को ceo का प्रभार बदलने का अधिकार नहीं

High Court's decision: बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 1 महत्वपूर्ण फैसले में कलेक्टर की शक्तियों पर स्पष्ट सीमा तय कर दी है। उन्होंने कहा है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार बदलने का अधिकार कलेक्टर को नहीं है। अब अदालत ने इस मामले में कलेक्टर के आदेश को निरस्त किया और याचिकाकर्ता शुभा दामोदर मिश्रा को पुनः उनके पद पर बहाल करने के निर्देश दिए। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश पार्थ प्रतिम साहू ने की।

[caption id="attachment_145285" align="alignnone" width="1187"]हाईकोर्ट का फैसला हाईकोर्ट का फैसला[/caption]

High Court's decision: गौरेला के कार्यालय में पदस्थ कर दिया

मामला बिलासपुर के निवासी शुभा दामोदर मिश्रा से जुड़ा है। दरहसल उन्हें 18 जून 2025 को सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा जनपद पंचायत गौरेला (जिला जीपीएम) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के पद पर पदस्थ किया गया था। वे जून 2025 से इस पद पर कार्यरत थीं। इसी दौरान 11 मार्च 2026 को कलेक्टर, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) ने आदेश जारी कर उन्हें CEO के प्रभार से हटाया और सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, गौरेला के कार्यालय में पदस्थ कर दिया।

राज्य शासन की अनुमति आवश्यक

बता दें कि इस आदेश के खिलाफ शुभा मिश्रा ने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और ऋषभदेव साहू के माध्यम से हाईकोर्ट बिलासपुर में रिट याचिका दायर की। याचिका में तर्क दिया गया कि 11 अप्रैल 2025 को प्रमुख सचिव, आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, शासन द्वारा नियुक्त किसी भी जनपद पंचायत CEO को हटाने का अधिकार कलेक्टर को नहीं है। ऐसे मामलों में राज्य शासन की अनुमति आवश्यक होती है।

पद पर पदस्थ करने के निर्देश दिए

मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए कलेक्टर द्वारा जारी आदेश को निरस्त कर दिया। साथ ही अदालत ने शुभा दामोदर मिश्रा को पुनःमुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरेला के पद पर पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

वस्त्राल, अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। 8 मृत, 15 घायल। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द था।

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

राज्य

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर का दौरा किया, ग्रामीणों से साक्षात्कार किया और कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

राज्य

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

पंजाब में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे हिरासत में लिया गया और डोप टेस्ट की तैयारी हो रही है।

सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तावों की समीक्षा की और कई विभागाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

देश-विदेश

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

भारतीय स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा।