Haldwani Child Accident: तेज रफ्तार बस ने 5 साल की बच्ची को कुचला!

haldwani-5-year-old-child-accident-news

Haldwani Child Accident: तेज रफ्तार बस ने 5 साल की बच्ची को कुचला!

haldwani child accident तेज रफ्तार बस ने 5 साल की बच्ची को कुचला

Haldwani Child Accident: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 20 अप्रैल सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग के पास रोडवेज बस ने आंगनबाड़ी से घर लौट रही 5 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया और करीब 20 मीटर तक बच्ची घसीटती रही। इस भीषण हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा कैसे हुआ?

बच्ची कनक अपने 2 दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी से घर लौट रही थी, जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कनक को अपनी चपेट में ले लिया।

चश्मदीदों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि लोगों के शोर मचाने के बावजूद बस ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और मासूम को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। वहीं साथ चल रहे 2 अन्य बच्चे बस की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

आक्रोशित भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने गुस्से में रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर धरना दे दिया। इसके कारण रानीबाग-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

हादसे की खबर सुनते ही बच्ची की मां खुद को संभाल नहीं पा रही थी, वो बार-बार बेसुध हो रही थी।

पुलिस को दी सूचना

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि- 'शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री है, लेकिन रोडवेज बस को इसकी छूट दी गई थी। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।'

मृतक का परिवार

मृतक बच्ची कनक का परिवार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। यहां मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा था। कनक के दो बड़े भाई भी हैं। हादसे की खबर सुनते ही बच्ची की मां बार-बार बेहोश हो रही हैं। पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है।

  Also Read-

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

देश-विदेश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को मानचित्र में किया दर्ज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 विशेष स्थानों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों पर दर्ज कर चीन के दावों को नकारा।

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

राज्य

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.