GenZ protests: मेक्सिको में भी GenZ आंदोलन तेज़ हो गया... भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ

genz-protests

GenZ protests: मेक्सिको में भी GenZ आंदोलन तेज़ हो गया... भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ

genz protests मेक्सिको में भी genz आंदोलन तेज़ हो गया भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ

GenZ protests: नेपाल के बाद अब मेक्सिको में भी GenZ  आंदोलन तेज़ हो गया है। बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ शनिवार को हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन का केंद्र राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाउम की सुरक्षा नीतियों और ड्रग कार्टेलों के प्रति नरमी का विरोध था। उरुअपन के मेयर कार्लोस मंज़ो की 1 नवंबर को सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद गुस्सा और भड़क गया। [caption id="attachment_117406" align="alignnone" width="300"]GenZ protests GenZ protests[/caption]

GenZ protests: मनमानी गिरफ्तारियों के आरोप भी सामने आए

प्रदर्शनकारियों ने नेशनल पैलेस की सुरक्षा दीवारें तोड़ दीं और पुलिस पर पत्थर, लाठियां, पटाखे और हथौड़ों से हमला किया। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज के अनुसार 120 लोग घायल हुए, जिनमें 100 पुलिसकर्मी हैं, जबकि 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस द्वारा बल प्रयोग और मनमानी गिरफ्तारियों के आरोप भी सामने आए।

उद्योगपति रिकार्डो सालिनास ने आंदोलन का समर्थन जारी

GenZ  आंदोलन को विपक्षी दलों और विभिन्न आयु वर्ग के समर्थकों का खुला समर्थन मिला है। हालांकि, राष्ट्रपति शेनबाउम ने विपक्ष पर आंदोलन को भड़काने और सोशल मीडिया के जरिए इसे बड़ा दिखाने का आरोप लगाया। कुछ GenZ  इन्फ्लुएंसर ने बाद में प्रदर्शन से समर्थन भी वापस ले लिया, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स और उद्योगपति रिकार्डो सालिनास ने आंदोलन का समर्थन जारी रखा।

दंडहीनता के खिलाफ नाराज़

GenZ protests: 1990 के दशक के अंत से 2010 की शुरुआत तक जन्मी युवा पीढ़ी असमानता, लोकतांत्रिक संस्थाओं के पतन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर है। नेपाल में इसी आंदोलन के चलते पीएम ओली को इस्तीफा देना पड़ा था। मेक्सिको के युवा सरकार को ‘नार्को-स्टेट’ कहकर निशाना बना रहे हैं और दंडहीनता के खिलाफ नाराज़ हैं।

सरकार को जनता से डरना चाहिए

युवा जापानी कॉमिक ‘वन पीस’ के कैरेक्टर लूफी को आंदोलन का प्रतीक बना रहे हैं। लूफी की खोपड़ी वाली टोपी वाले चिन्ह उनके हाथों में दिख रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे लूफी भ्रष्ट शासकों से लोगों को आज़ादी दिलाता है, वैसे ही वे भी अब खामोश नहीं रहेंगे और सरकार को जनता से डरना चाहिए, न कि जनता को सरकार से।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।