Genelia-Deshmukh Got Emotional: बॉलीवुड के जाने -माने एक्टर रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान रितेश देशमुख ने अपने किरदार ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के बारें में बात करते – करते भावुक हो गए। उनकी बातें सुन उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा खुद को रोक नहीं पाई और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।
रितेश देशमुख का इमोशनल वीडियो वायरल
‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लांच इवेंट में दौरान रिते अपने स्वर्गीय पिता विलासराव देशमुख को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गए। उन्हें इमोशनल देख जेनेलिया भी भावुक हो गई। और उनकी आंखे नम हो गई। ये कपल फैंस के पसंदीदा कपल में से एक है। दोनों की जोड़ी और केमेस्ट्री देख फैंस काफी खुश होते हैं। ऐसे में जब दोनों इमोशनल हुए तो साफ तौर पर दोनों की बॉडिंग नजर आती है। दोनों का प्यार भी एक-दूसरे के लिए साफ दिखाई देता है।

एक्टर ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि- ‘यह किरदार उनके लिए सिर्फ रोल नहीं, बल्कि गर्व और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ को निभाना उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है। इस किरदार को निभाते हुए बार-बार पिता की सीख और मूल्यों की याद आई, जिसने मुझे मजबूत बनाया।’ इस दौरान उनकी आवाज भर गई वो काफी इमोशनल होकर चुप हो गई।

आगे कहा कि-
‘पिता के जाने के बाद जिंदगी में खालीपन आ गया, जिसे भर पाना आसान नहीं रहा। पिछले 12 सालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सफर मुश्किल रहा, लेकिन पिता के दिए संस्कार उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।’ इस दौरान रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया भी इमोशनल हो गई।
1 मई को फिल्म होगी रिलीज
इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में है, जो छात्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में है। वहीं इस फिल्म में जेनेलिया उनकी पत्नी के किरदार में है, साथ ही फिल्म की प्रोड्यूसर भी है। इनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई 2026 को बॉक्सऑफिस पर रिलीज होगी।
Also Read- Aneet Padda Grandfather Death: अनीत पड्डा के दादा का हुआ निधन!
