Toxic Release Date Postponed: 'Toxic'फिल्म की रिलीज एक बार फिर टली

Toxic Release Delayed Again

Toxic Release Date Postponed: 'Toxic'फिल्म की रिलीज एक बार फिर टली

The release of Yash's highly anticipated film 'Toxic' has been postponed again due to global distribution and partnership adjustments.

toxic release date postponed toxicफिल्म की रिलीज एक बार फिर टली

Toxic Release Date Postponed: 'Toxic'फिल्म की रिलीज एक बार फिर टली |

Toxic Release Date Postponed: साउथ के मशहूर एक्टर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का फैंस बड़े बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर पोस्टपोन कर दी गई है। पहले ये फिल्म 19 मार्च को बॉक्सऑफिस में रिलीज होने वाली थी। लेकिन उसी दिन 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली थी। इसलिए मेकर्स ने ग्लोबल टेंशन का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 4 जून कर दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई।

यश ने दी जानकारी

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- 'कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें यह याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था। ‘टॉक्सिक’ ऐसी ही एक यात्रा रही है।सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म को पेश करना और दुनिया भर से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स देखना, इस बात को फिर से साबित करता है जिस पर हमें हमेशा भरोसा था कि यह फिल्म पूरी दुनिया में अपनी पूरी क्षमता के साथ पहुंचने की हकदार है।'

आगे लिखा कि- 

'‘टॉक्सिक’ पूरी तरह तैयार है और इस समय हम इसकी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को सही तरीके से तय कर रहे हैं। इसी वजह से हमने अपनी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले बताई गई 4 जून की रिलीज पर अब फिल्म नहीं आएगी, बल्कि बाद में एक ऐसी तारीख पर रिलीज होगी जो दुनिया भर के हिसाब से सही होगी। ‘टॉक्सिक’ जल्द ही पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में आएगी।'

एक्टर ने पोस्टर में आगे लिखा कि-

'ऐसे समय में, जब भारतीय सिनेमा अपनी नई पहचान बना रहा है और बड़े मंच पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम लेवल को और ऊंचा करें। एक अभिनेता-निर्माता के रूप में, मैं इस पल को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और हम सभी के लिए अपना योगदान देने का मौका मानता हूं, ताकि हमारी फिल्म दुनिया तक उसी असर के साथ पहुंचे, जिसकी वह हकदार है।हर कदम पर और हर बदलाव के दौरान, आपका साथ मेरे साथ बना रहा और इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। कुछ कहानियां धैर्य मांगती हैं। कुछ सफर इसकी जरूरत रखते हैं। हम वादा करते हैं कि हम आपको ऐसी फिल्म देंगे जिसे आप एंजॉय भी करें और सेलिब्रेट भी एक ऐसी फिल्म, जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बनेगी।– यश'

हालांकि फिल्म अब कब रिलीज होगी। इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गई।

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

नीरज चोपड़ा, रोहित, यशवीर जैवलीन थ्रो के फाइनल में, नीरज ने 79.61 m का किया थ्रो

खेल

नीरज चोपड़ा, रोहित, यशवीर जैवलीन थ्रो के फाइनल में, नीरज ने 79.61 m का किया थ्रो

नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, और यश वीर सिंह ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के मेंस जैवलीन थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

'रामायण' का इंतजार खत्म: ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर, रणबीर के राम और यश के रावण ने  फेंस का जीता दिल

मनोरंजन

'रामायण' का इंतजार खत्म: ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर, रणबीर के राम और यश के रावण ने फेंस का जीता दिल

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ, भव्य VFX और बैकग्राउंड स्कोर के साथ रणबीर कपूर और यश की भूमिकाएँ सराहनीय।

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म रामायण का ट्रेलर,रणबीर निभा रहे भगवान राम का रोल

मनोरंजन

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म रामायण का ट्रेलर,रणबीर निभा रहे भगवान राम का रोल

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में ग्लोबली रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

मनोरंजन

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

अमजद खान के निधन की 31वीं पुण्यतिथि पर, उनके अविस्मरणीय किरदार गब्बर सिंह को याद किया जा रहा है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में विलेन की परिभाषा बदल दी।