Vindu Advice To Makers: 'रामायण' फिल्म का टीजर देख विंदू दारा ने कहा -'लोग फिल्म...

vindu-dara-singh-on-ramayana-makers-advice-against-changing-original-story

Vindu Advice To Makers: 'रामायण' फिल्म का टीजर देख विंदू दारा ने कहा -'लोग फिल्म को स्वीकार नहीं करेंगे..'!

vindu advice to makers रामायण फिल्म का टीजर देख विंदू दारा ने कहा -लोग फिल्म को स्वीकार नहीं करेंगे

Vindu Advice To Makers: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म‘रामायण’ का एक टीजर हनुमान जंयती पर शेयर किया गया, जिसमें रणबीर कपूर का भगवान राम के रुप में लुक सामने आया है, जिसमें उनका लुक काफी मनमोहक, सादगी से भरा नजर आया। लेकिन टीजर देखने के बाद बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विंदू दारा सिंह ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि- 'फिल्म के विजुअल्स शानदार हैं, लेकिन...दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे।'

विंदू दारा ने फिल्म को लेकर दिया बयान

फिल्म‘रामायण’की तारीफ की लेकिन मेकर्स को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि- 'यह बहुत शानदार दिख रही है, बहुत खूबसूरत है, लेकिन एक सख्त नियम है। जो रामायण रामानंद सागर जी ने बनाई है, वह हम सबके दिल और दिमाग में पूरी तरह बसी हुई है। वह रामायण ऐतिहासिक है, नंबर वन है। अगर यह फिल्म उसके लेवल से मेल खा गई, तो यह सुपरहिट होगी। यह एक रिकॉर्ड तोड़ हिट साबित होगी। लेकिन फिल्म की कहानी में ज्यादा बदलाव किया गया, जैसे इसमें वो खतरनाक (असुर) से दिख रहे हैं, तो अगर ज्यादा ऊपर-नीचे किया, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। '

विजुअल्स की की तारीफ

विंदू दारा सिंह ने फिल्म और रणबीर के किरदार की तारीफ करते हुए कहा कि- 'वह राम के रूप में अच्छे लग रहे हैं। लोगों के लिए अरुण गोविल की इमेज अब भी राम के रूप में जुड़ी हुई है, जबकि उनके पिता दारा सिंह हनुमान के रूप में याद किए जाते हैं।

आगे कहा कि-

'नए कलाकार वही किरदार निभा रहे हैं और अरुण गोविल इस फिल्म में दशरथ की भूमिका में सही हैं।अगर अभिनय और प्रस्तुति सही रही तो फिल्म सक्सेस हो सकती है। अब तक जो देखा गया है, उसके आधार पर यह फिल्म आदिपुरुष से बेहतर लग रही है। हालांकि पहले की रामायण और महाभारत सीरियल ने एक मानक तय किया है, जिससे तुलना होना स्वाभाविक है।'

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी।

इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण, ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे।

कब होगी फिल्म रिलीज?

‘रामायण’ फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दुनियाभर में दिवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

राम जी के किरदार को लेकर रणबीर का बयान

रणबीर ने अपने रोल को लेकर कहा था कि, “मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का रोल करने आया हूं। मैं यहां उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपनाने की कोशिश करना मेरे लिए बहुत ही विनम्र करने वाला अनुभव रहा है।”

   

Also Read- Khesari Lal Program Bhagdad Video: खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में हुई जमकर तोड़फोड़!

संबंधित सामग्री

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।