'The Bengal Files' Controversy: ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च होते ही मचा हंगामा...

the-bengal-files-trailer-launch-chaos-hindu-muslim-massacre

'The Bengal Files' Controversy: ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च होते ही मचा हंगामा, हिंदू - मुस्लिम और नरसंहार...

the bengal files controversy ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च होते ही मचा हंगामा हिंदू - मुस्लिम और नरसंहार

Read More: Shwetha Menon AMMA President: श्वेता मेनन ने रचा इतिहास, बनीं मलयालम आर्टिस्ट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष… फिल्म का सब्जेक्ट बंगाल विभाजन से जुड़ा है, जिसमें हुए नरसंहार और सांप्रदायिक हिंसा को दर्शाया गया है। बता दें फिल्म 6 सिंतबर 2025 को सिनेमाघरों में रलीज होगी।

ट्रेलर लॉन्च में हंगामा होने पर विवेक ने कहा...

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए विवेक रंजन ने कहा कि - "अगर यह तानाशाही या फासीवाद नहीं है तो और क्या है? राज्य में कानून-व्यवस्था फेल हो चुकी है। इसी वजह से लोग द बंगाल फाइल्स को सपोर्ट कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा..

"अभी मुझे पता चला है कि कुछ लोग यहां आए और सभी तार काट दिए। मुझे नहीं पता किसके आदेश पर यह हो रहा है। आप जानते हैं हमारे पीछे कौन लोग हैं। सभी टेस्ट और ट्रायल के बाद यह कार्यक्रम हो रहा था। होटल मैनेजर्स भी हमें नहीं बता पा रहे कि हमें क्यों रोका गया।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी ने कहा कि -

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री की पत्नी ने कहा कि -
"मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा कि मेरी फिल्म को रोका गया। क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है? हम फिल्ममेकर और एक्टर होकर भी अपनी बनाई चीजें नहीं दिखा पा रहे। आखिर उन्हें किस बात का डर है?"

उन्होंने आगे कहा कि-

"ऐसी स्थिति तो कश्मीर में भी नहीं हुई। क्या यह मानें कि कश्मीर की हालत बंगाल से बेहतर है? आज बंगाल में क्या हो रहा है, यह सबको देखना चाहिए। यही वजह है कि द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्में जरूरी हैं। मैं चाहती हूं कि भारत का हर इंसान यह फिल्म देखे और बंगाल की सच्चाई जाने। राज्य की जिम्मेदारी है कि कलाकारों को सम्मान दिया जाए।"

एक दिन पहले ही विवेक रंजन ने वेन्यू कैंसिल की दी थी जानकारी..

विवेक रंजन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि - मैंने जैसे कहा था कि हम फिल्म का ट्रेलर 16 अगस्त को कोलकाता में ही करेंगे लेकिन जब मैं कोलकाता पहुंचा तो वेन्यू कैंसिल कर दिया गया, मुझे इवेंट कैंसल करने का रिजन पॉलिटिकल दवाव बताया गया। इसके बाद उन्होंने कहा पता नहीं इनके पीछे कौन है, फिर ये भी कहा चाहे जो हो ट्रेलर कोलकाता में ही रिलीज होगा। कृपया इस वीडियो को शेयर करे और मुझे सपोर्ट करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

क्या है ‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी?

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है—
“यह पश्चिम बंगाल है, यहां दो संविधान चलते हैं… एक हिंदुओं का और एक मुसलमानों का।”
इसके बाद एक किरदार कहता है—
“यह सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि भारत का लाइट हाउस है— बंगाल।”
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में बंगाल विभाजन के समय हुए हिंदुओं के नरसंहार और सांप्रदायिक संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। ट्रेलर में महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच संवाद भी गहराई से पेश किया गया है। अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हजारों निर्दोष लोगों के खून और विभाजन की त्रासदी को फिल्म में सजीव किया गया है।

दमदार स्टारकास्ट और प्रोडक्शन टीम....

इस फिल्म में अनुपम खेर – महात्मा गांधी के किरदार में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार – अहम भूमिकाओं में फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन खुद हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ बंगाल की उस सच्चाई को उजागर करती है, जिसे इतिहास में अक्सर दबा दिया गया।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।