Shwetha Menon AMMA President: श्वेता मेनन ने रचा इतिहास, बनीं मलयालम आर्टिस्ट एस...

shwetha-menon-first-woman-amma-president

Shwetha Menon AMMA President: श्वेता मेनन ने रचा इतिहास, बनीं मलयालम आर्टिस्ट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष...

shwetha menon amma president श्वेता मेनन ने रचा इतिहास बनीं मलयालम आर्टिस्ट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

Shwetha Menon FIR Controversy: शाहरुख-सलमान संग काम कर चुकीं श्वेता मेनन के खिलाफ FIR, जानिए वजह… आपको बता दें कि, चुनाव में श्वेता मेनन ने 159 वोट हासिल कर एक्टर और बीजेपी नेता देवन को हरा दिया, देवन को इस चुनाव में 132 वोट मिले। AMMA के 504 सदस्यों में से केवल 298 लोगों ने ही वोट डाले।

नई टीम की हुई घोषणा...

श्वेता मेनन के साथ एक्ट्रेस कुक्कू परमेश्वरन महासचिव चुनी गईं और अंसिबा हसन ज्वाइंट सेक्रेटरी बनी। इसके अलावा, जयन चेरथला और लक्ष्मी प्रिया को उपाध्याक्ष और उन्नी शिवपाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

श्वेता मेनन का बयान...

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जीत के बाद श्वेता ने कहा -आज वह दिन आ गया है जब AMMA को महिला नेतृत्व मिला। जिन लोगों ने संगठन छोड़ा है, मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से वापस बुलाऊंगी।” वहीं देवन ने भी हार स्वीकार करते हुए कहा कि श्वेता इस पद की हकदार हैं।

AMMA के लिए नया दौर...

इस चुनाव ने संगठन में एक नया अध्याय शुरू किया। कुक्कू परमेश्वरन 172 वोटों के साथ महासचिव और लक्ष्मीप्रिया 139 वोटों से उपाध्यक्ष बनीं। श्वेता ने कहा – “सिनेमा में कोई भेदभाव नहीं है, सिर्फ किरदार हैं। कलाकार की जिंदगी ‘एक्शन’ और ‘कट’ के बीच होती है।”

श्वेता मेनन का करियर...

श्वेता मेनन एक भारतीय अभिनेत्री, टीवी एंकर और मॉडल हैं। उन्होंने 1994 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में टॉप 5 में जगह बनाई थी। श्वेता ने अनस्वरम से मलयालम फिल्मों में डेब्यू किया और हिंदी फिल्मों बंधन, इश्क और अशोका में भी काम किया। मलयालम फिल्मों पलेरी माणिक्यम और सॉल्ट एन पेपर के लिए उन्हें दो केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिले।

कुछ दिनों पहले ही श्वेता पर अश्लीलता फैलाने के लगे थे आरोप...

एक्ट्रेस के ऊपर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए गए थे, और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्टिन मेनाचेरी नामक एक सामजिक कार्यक्रता ने श्वेता मेनन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों और विज्ञापनों के लिए अश्लील कांटेंट बनाए गए हैं। शिकायत के बाद एर्नाकुलम CJM कोर्ट ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं, कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करें, इसी के तहत श्वेता मेनन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shwetha Menon (@shwetha_menon)

FIR में क्या था आरोप?

पुलिस द्वारा दर्ज FIR में दावा किया गया था कि श्वेता मेनन ने व्यावसायिक लाभ के लिए कुछ फिल्मों और ऐड के लिए अश्लील कंटेंट बनाए और उन्हें सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमोट भी किया। शिकायत में विशेश रुप से फिल्मों ‘पलेरी मानिक्यम’ और ‘कलिमन्नू’ के कुछ दृश्यों को आधार बनाकर यह आरोप लगाए गए हैं।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।