Thamma Trailer Release: हॉरर- कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म 'थामा' का ट्रेलर हुआ रिलीज....

thamma-trailer-release-horror-comedy-2025

Thamma Trailer Release: हॉरर- कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म 'थामा' का ट्रेलर हुआ रिलीज....

thamma trailer release हॉरर- कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म थामा का ट्रेलर हुआ रिलीज

Thamma Trailer Release: मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म 'थामा' का मच अवेटड ट्रेलर 26 सितंबर को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यूनिवर्स की 'स्त्री' यानी श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर- डायरेक्टर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी हिस्सा लिया। Read More: Suryakumar Yadav Viral Video: वेल्लालागे के साथ सूर्या का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

ट्रेलर में क्या है?

2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत रश्मिका मंदाना की आवाज से होती है वो कहती हैं कि ' तुम बेताल हो औऱ पृथ्वी व इंसानों की रक्षा के लिए बनाए गए हो' इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दिकी का डरावना एंट्री होता है, जो कहते हैं कि अब हम इंसानों का खून पियेंगे और नए बेताल बनाएंगे। ट्रेलर में आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ सामने आते हैं और उनके और रश्मिका के बीच की प्रेम कहानी दिखाई जाती है। धीरे-धीरे उनके शरीर में बदलाव दिखते हैं—उनके दांत लंबे और नुकीले हो जाते हैं, और यहीं से फिल्म का मेन प्लॉट शुरू होता है।

इंटेंस लवस्टोरी...

ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया गया कि - 'यह फिल्म मैडॉक यूनिवर्स की पहली प्रेम कहानी फिल्म है। आयुष्मान और रश्मिका के बीच की लव स्टोरी को थामा बनने की कहानी के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह फिल्म यूनिवर्स की बाकी फिल्मों से अलग और रोमांचक बनती है।

‘स्त्री-मुंज्या’ के बाद ‘थामा’

‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ रिलीज हो चुकी हैं। दर्शकों को अब इस यूनिवर्स में पहली बार खूनी प्रेम कहानी और वैम्पायर रोमांस देखने को मिलेगा।

निर्देशन और रिलीज डेट...

फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। ‘थामा’ इस साल दीवाली, 21 अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, परेश रावल और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

जुर्म गाथा

नशे में पिता ने 20 वर्षीय बेटे की ली जान; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर लकड़ी से सिर पर किया वार

ओडिशा के कालाहांडी जिले में पिता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप। पैसों के लिए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर हमला किया।

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

राज्य

CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना, बोले- PM की ₹1,500 करोड़ की घोषणा अब तक नहीं मिली

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आर्थिक सहायता में देरी और RDG बंद होने की चिंता जताई। उन्होंने विपक्ष से प्रदेश के हित में सहयोग की अपील की।

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

राज्य

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय हाफ मैराथन में देशभक्ति और नशामुक्ति के संदेश के साथ 67,856 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन की शुरुआत की।

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

राज्य

भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी, मची अफरा-तफरी; एक राहगीर घायल

गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में बस हादसा हुआ जिसमें श्रद्धालु सुरक्षित बचे, पर एक राहगीर घायल हो गया।

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

राज्य

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, सरकार ने कुछ मांगें मानने की सहमति जताई।