शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर किया था फर्जी सेक्चुअल हैरेसमेंट का केस, खुद किया खुलासा!

Shilpa Shinde Harassment Controversy

शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर किया था फर्जी सेक्चुअल हैरेसमेंट का केस, खुद किया खुलासा!

Actress Shilpa Shinde revealed in a podcast that she had falsely accused producer Sanjay Kohli of sexual harassment to settle payments.

शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर किया था फर्जी सेक्चुअल हैरेसमेंट का केस खुद किया खुलासा

शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर किया था फर्जी सेक्चुअल हैरेसमेंट का केस, खुद किया खुलासा! |

Shilpa Shinde Harassment Case Controversy: 'भाभी जी घर पर है' सीरियल की फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे चर्चाओ में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल हि में एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस शिल्पा सिंदे ने बताया कि - उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पॉडकास्ट के आते ही एक्ट्रेस विवादो में घिर गई है। एक NGO ने उन पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही हिना समेत कुछ सेलेब्स ने शिल्पा शिंडे की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 

विवाद बढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने शिल्पा शिंदे ने वीडियो जारी कर सफाई दी है।

शिल्पा शिंदे ने किया चौकाने वाला खुलासा

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाछिया के पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कहा कि - 'उन्होंने टीवी शो भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट की फर्जी शिकायत दर्ज करवाई थी। इससे उनकी बकाया पेमेंट चुका दी गई।'

शिल्पा शिंदे पर भड़की हिना खान

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए शिल्पा शिंदे पर भड़कते नजर आई। 

उन्होंने लिखा कि- 

'किसी की छवि खराब करने या किसी विवाद में जीतने के लिए अपने महिला होने का फायदा उठाना बिल्कुल शर्मनाक है। और हर किसी को इसका विरोध करने और न्याय की मांग करने का पूरा अधिकार है। मैं यह देखकर बेहद हैरान हूं। लेकिन मैं यहां उस "असली पीड़ित" की बात करना चाहता हूं। एक सम्मानित व्यक्ति, जिसकी पत्नी, बेटी और परिवार में कई महिलाएं हैं। एक मेहनती निर्माता, जिसने कई लोकप्रिय शो बनाए हैं। उसे एक कठिन दौर से गुजरना पड़ा।'

उन्होंने आगे लिखा कि-

'जैसा कि खुद एक्ट्रेस ने स्वीकार किया, उसके आरोप बेबुनियाद थे। उन आरोपों का इस्तेमाल फायदा उठाने, जीत हासिल करने, अंक बटोरने और बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए अपना दावा मनवाने के लिए किया गया। फिर भी, उसी निर्माता ने उसी व्यक्ति को दोबारा अपने शो में मौका दिया। एक और लॉन्चपैड, एक और मौका, एक और सहारा, जिससे उसके झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप को सही ठहराने की कोशिश की जा सके। लेकिन अगर वह एक्ट्रेस फिर से ऐसा करती है तो? आखिर उसे उसी व्यक्ति ने दोबारा काम दिया है, जिस पर उसने पहले झूठा आरोप लगाया था। मैं यह सब देखकर बेहद शॉक्ड हूं। अब तो लगता है कि मजाक हम सबके साथ हो रहा है।'

बयान के आते ही NGO ने की कार्रवाई की मांग

पुरुष के हित में काम कर रहें एक NGO ने एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग की है।  NCM इंडिया काउंसिल फॉर मैन अफेयर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा कि- 'मुंबई पुलिस, प्लीज शिल्पा शिंदे को अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठी शिकायत करने पर गिरफ्तार करें।'

पूजा बेटी का आया बयान

एक्ट्रेस पूजा बेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे को लेकर कहा कि - 'कोई भी महिला जो पीड़ितों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का इस्तेमाल बदला लेने, निजी फायदे, दबाव बनाने, प्रचार पाने या किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए करती है, वह उन कानूनों के असली उद्देश्य के साथ विश्वासघात करती है। झूठे आरोप न सिर्फ निर्दोष लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं, बल्कि इससे वास्तविक पीड़ितों की बात पर भी लोगों का भरोसा कम हो जाता है। कानून का इस तरह दुरुपयोग बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए कड़ी सजा होनी चाहिए।'

शिल्पा शिंदे ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद शिल्पा शिंदे ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा कि - 

'ये जो पीआर चल रहा है, जो कमेंट्स आ रहे हैं, मुझे उन लोगों को बस इतना कहना है कि जो बोगे वही पाओगे। जो लोग बिना पूरी बात जाने समझे, मेरी चिंता कर रहे हैं कि अरे आपकी तो अब तक शादी ही नहीं हुई, वो लोग अपनी खुद की चिंता करें। एक सच बोलने वाले इंसान को आप झूठ बोल रहे हो। मुझे पता था कि ये होना ही है, क्योंकि दुनिया कभी किसी अच्छी चीज की तारीफ नहीं करती।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'मुझे ये बोलने की जरुरत नहीं थी। 10 साल के बाद भी मैं ये शो कर रही हूं। मैं पहले भी बोल सकती थी। तो जो लोग कह रहे हैं कि मैं ये शो के लिए बोल रही हूं, घंटा। मुझे आप लोगों की नजरों में उठना भी नहीं है। मैं अपनी नजरों में उठी हुई हूं। किसी ने मुझे ये कहने के लिए नहीं कहा था, मैं उस झूठ के साथ नहीं जी सकती थी। वो आज या कल मुझे बोलना ही था। जो मेरे साथ हुआ, वो आप लोगों को नहीं पता है। भगवान न करे, आपके या आपके परिवार के साथ ऐसा हो। वो जो टाइम था, वो मुझे पता है कि मैंने सिर्फ पैसों के लिए नहीं किया। मैं शो छोड़ चुकी थी, उससे निकल चुकी थी।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- 

'मैंने क्या सहा ये सिर्फ मुझे और उस इंसान को पता है, जिसके खिलाफ मैंने शिकायत की। सॉरी शब्द बहुत छोटा है, लेकिन उस वक्त की सिचुएशन के लिए उन्हें भी पता था कि यही सही था। मैं उस वक्त सुसाइड करने वाली थी। लेकिन लोग तब भी हंसते, गालियां देते। मैं लोगों की नजरों में उठना ही नहीं चाहती। मेरा पहले भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया और मुझे अभी भी उम्मीद नहीं है। मैं ये सब लेने के लिए तैयार हूं।'

'जो लोग भौंक रहे हैं, उन्हें भौंकने दो'

'जो लोग भौंक रहे हैं, उन्हें भौंकने दो, लेकिन मेरी सलाह है कि जो ये आप टाइम दे रहे हैं, वो किसी जरुरतमंद को दोगे, तो भला होगा। मेरा तो कुछ बुरा होने वाला है नहीं। (आपत्तिजनक इशारे करते हुए)'

संबंधित सामग्री

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

राज्य

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

दिल्ली कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया। फैसला 2 जुलाई 2026 को सुरक्षित रखा गया था।

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

देश-विदेश

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

Pappu Yadav was attacked with a shoe while addressing the media at his residence in Delhi, amidst chaos over a controversial statement.

नर्मदापुरम में मंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही: स्वागत गेट पर उल्टा तिरंगा छपा, BJP झंडा ऊपर लगाने पर उठे सवाल

राज्य

नर्मदापुरम में मंत्री के कार्यक्रम में लापरवाही: स्वागत गेट पर उल्टा तिरंगा छपा, BJP झंडा ऊपर लगाने पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक समारोह में भारतीय ध्वज का गलत प्रयोग हुआ, जिससे विवाद खड़ा हुआ। राजनीतिक झंडा राष्ट्रध्वज से ऊपर लगाया गया था।

‘किस हद तक जा सकते हो...’ अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, वीडियो में कही ये बड़ी बातें

मनोरंजन

‘किस हद तक जा सकते हो...’ अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, वीडियो में कही ये बड़ी बातें

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों का उनकी पत्नी रितिका ने वीडियो के माध्यम से खंडन किया, सोशल मीडिया पर मामला गरमाया।

मैहर आंगनवाड़ी में ‘नमक-पूड़ी’ का वीडियो वायरल, मचा सियासी बवाल; जांच में सामने आई अलग कहानी

राज्य

मैहर आंगनवाड़ी में ‘नमक-पूड़ी’ का वीडियो वायरल, मचा सियासी बवाल; जांच में सामने आई अलग कहानी

मध्य प्रदेश के मैहर में आंगनवाड़ी केंद्र का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बच्चों को नमक और पूड़ी खाते दिखाया गया। इसे लेकर राजनीतिक और विभागीय विवाद छिड़ गया है।