सलमान दोस्तों की पहनते हैं घड़ी, एक्टर ने खोले कई राज

Salman Khan's Candid Revelations

सलमान दोस्तों की पहनते हैं घड़ी, एक्टर ने खोले कई राज

In a recent interview, Bollywood star Salman Khan opened up about personal anecdotes, including wearing friends' watches and buying a pricey watch for his father.

सलमान दोस्तों की पहनते हैं घड़ी एक्टर ने खोले कई राज

सलमान दोस्तों की पहनते हैं घड़ी, एक्टर ने खोले कई राज |

Salman Mmade Many Revelations: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने हाल हि में एक इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि- उनके पास एक ही घड़ी है। बाकी जो भी घड़ी पहनते हैं वो उनके दोस्त की है। इसी के साथ उन्होंने अपने लाइफ की कई बाते बताई।

'पिता के लिए घड़ी खरीदने के नहीं थे पैसे'- सलमान

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि- पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। उन्होंने अपने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी। उस समय उनके पास उस घड़ी लेने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। वो घड़ी 9 लाख की थी, सलमान के पास सिर्फ 4 लाख ही थे। तब उन्होंने पैसे उधार लिए और पिता के लिए वो घड़ी खरीदी।

'घड़ी देने गए तो पिता ने लगा दी डांट'

सलमान खान ने बताया कि-  'जब मैंने वह घड़ी अपने पिता को दिखाई, तो उन्होंने कहा कि तुमने अभी ठीक से काम करना भी शुरू नहीं किया है और तुमने ये सब करना शुरू कर दिया? क्या तुम खुद को सुल्तान ऑफ ब्रुनेई (राजा) समझते हो? यह घड़ी बड़ी बेकार की चीज है।'

लेकिन फिर बाद में उनके पिता सलीम ने कहा कि-  ‘ओह, यह तो ज्वेलरी का पीस है।’

'दोस्तों की घड़ियां पहनते हैं सलमान'

उन्होंने बताया कि- 

'26-28 साल की उम्र में उन्होंने घड़ियां पहनना बंद कर दी थी। अब अगर लोग उन्हें अलग-अलग घड़ियां पहने देखते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे सारी घड़ियां उनकी हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास सिर्फ वही एक रोलेक्स है, बाकी सब दोस्तों की हैं।’

'किसी फिल्म की नहीं पढ़ी स्क्रिप्ट'

उन्होंने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वो फिल्मों की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते। सलमान ने कहा कि- , 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं।'

बता दें कि, सलमान ने अपने करियर में ‘चंद्रमुखी’, ‘वीर’ और ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है। 

सलमान का वर्कफ्रंट

अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में होंगी। बता दें कि, पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। यह फिल्म 17 अप्रैल रिलीज होनी थी, लेकिन अब टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

सलमान की एक और फिल्म आने वाली है, जिसमें से एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम 'SVC63' है।
 

संबंधित सामग्री

मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

मनोरंजन

मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

Bollywood actress Jacqueline Fernandez has withdrawn her plea in Supreme Court against charges in a INR 200 crore money laundering case.

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया, वीडियो वायरल

मनोरंजन

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सॉन्ग रिलीज इवेंट पर पैसे और सेहत के महत्व पर बात की। उन्होंने भोजपुरी और हॉलीवुड की तुलना भी की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया योग, तस्वीरें वायरल..

लाइफ स्टाइल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया योग, तस्वीरें वायरल..

अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलेब्स ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। उनकी योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।