सलमान खान याचिका अपडेट

दिल्ली हाईकोर्ट ने काला हीरण रिलीज रोक से किया इनकार, प्रोड्यूसर बोले- 8,000 थिएटर्स में होगी रिलीज

सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया है। अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने काला हीरण रिलीज रोक से किया इनकार, प्रोड्यूसर बोले- 8,000 थिएटर्स में होगी रिलीज

सलमान खान याचिका अपडेट

सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी है। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पर्सनल राइट्स का उल्लंघन

उन्होंने कहा कि अदालत के लिए कोई स्टार या ग्लैमर मायने नहीं रखता। वहीं, सलमान खान ने याचिका में आरोप लगाया है कि यह फिल्म गैरकानूनी तरीके से उनकी पर्सनल राइट्स का उल्लंघन करती है। सुनवाई टलने के तुरंत बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखी। अमित जानी ने लिखा, "सलमान को आज भी दिल्ली हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। फिल्म पर कोई बैन नहीं लगा है और केस की सुनवाई 6 जुलाई तक टाल दी गई है।" 

पहचान-नाम का इस्तमाल

सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की। उनका आरोप है कि मेकर्स गलत तरीके से उनकी पहचान और नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। याचिका के अनुसार, फिल्म के प्रमोशनल मैटेरियल और प्रोमो में सलमान के लुक जैसे दिखने वाले एक शख्स (लुकअलाइक) को दिखाया गया।  इस शख्स ने सलमान जैसा ही सिग्नेचर ब्लू ब्रेसलेट पहना हुआ है, जो लंबे समय से उनकी खास पहचान रहा है।

संबंधित सामग्री

200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद उन्हें 200 स्क्रिप्ट्स के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने अच्छी कहानी की तलाश में इंतजार किया।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दायर। गाने को गैंगस्टर संदर्भ में दिखाने पर आपत्ति।

‘हनुमान अंश’ के आगे ‘हैवान’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 200 करोड़ पार पहुंची नीम करोली बाबा की फिल्म

‘हनुमान अंश’ के आगे ‘हैवान’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 200 करोड़ पार पहुंची नीम करोली बाबा की फिल्म

अक्षय कुमार की 'हैवान' ने किया निराश, जबकि 'हनुमान अंश' ने 200 करोड़ की कमाई कर दर्शकों का दिल जीता।

दर्द में तड़पे शरत सक्सेना, खड़े होकर कराई MRI; तस्वीरें देख फैंस हुए परेशान

दर्द में तड़पे शरत सक्सेना, खड़े होकर कराई MRI; तस्वीरें देख फैंस हुए परेशान

76 वर्षीय अभिनेता शरत सक्सेना ने अस्पताल से अपने MRI टेस्ट की तस्वीरें साझा कीं, जो उनकी लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले की गई थीं।

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा जल्द ही 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने हरियाणा के CM से भी मुलाकात की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026