विवाद में 'मिर्जापुर: द मूवी'

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दायर। गाने को गैंगस्टर संदर्भ में दिखाने पर आपत्ति।

By : सोनिया रायकवार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

 

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपने एक गाने को लेकर विवादों में घिर गई है। फिल्म के क्लाइमेक्स में इस्तेमाल किए गए ‘शूरवीर’ गाने को हटाने या बदलने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका यानी PIL दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि गाने का इस्तेमाल फिल्म में गैंगस्टर किरदारों के महिमामंडन के लिए किया गया है, जबकि यह गीत राजस्थान के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वीरता को समर्पित बताया जाता है।

गैंगस्टरों के साथ गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति

प्रशांत कुमार सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि ‘शूरवीर’ गीत को फिल्म के क्लाइमेक्स में जिस संदर्भ के साथ दिखाया गया है, वह इसके मूल भाव से अलग है। याचिकाकर्ता का दावा है कि गीत का मूल उद्देश्य महाराणा प्रताप की वीरता और महानता को श्रद्धांजलि देना है। ऐसे में इसे काल्पनिक गैंगस्टर और आपराधिक किरदारों के संदर्भ में इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर उठाए सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रीय और ऐतिहासिक नायक से जुड़े गीत को अपराधियों की पृष्ठभूमि में इस्तेमाल करने से उसके मूल सांस्कृतिक संदर्भ को नुकसान पहुंच सकता है। याचिकाकर्ता ने आशंका जताई है कि इस तरह के इस्तेमाल से सार्वजनिक स्मृति में महाराणा प्रताप की विरासत और काल्पनिक गैंगस्टर किरदारों के बीच गलत जुड़ाव बन सकता है।

गाना हटाने या बदलने की मांग

PIL में दिल्ली हाई कोर्ट से फिल्म के क्लाइमेक्स से ‘शूरवीर’ ट्रैक को हटाने या बदलने का निर्देश देने की मांग की गई है। इसके अलावा याचिका में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों से जुड़े गीतों और प्रतीकों के सिनेमाई इस्तेमाल को लेकर उचित दिशानिर्देश बनाने की भी मांग की गई है, ताकि उनके मूल भाव और सम्मान पर प्रतिकूल असर न पड़े।

राजेंद्र राठौड़ ने भी जताई आपत्ति

दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दायर होने से एक दिन पहले राजस्थान के भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी फिल्म में ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC के अध्यक्ष को पत्र लिखकर फिल्म से इस गीत को हटाने की मांग की। राठौड़ ने सोशल मीडिया पर भी अपने पत्र को साझा किया।

ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े संदर्भों पर बहस

राठौड़ ने अपने पत्र में कहा कि महाराणा प्रताप को समर्पित गीत को फिल्म में गैंगस्टर और आपराधिक किरदारों वाले दृश्यों के साथ जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने भविष्य में ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े गीतों, प्रतीकों और सांस्कृतिक संदर्भों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की मांग की है। इस तरह ‘शूरवीर’ गाने को लेकर अब एक तरफ दिल्ली हाई कोर्ट में PIL पहुंच गई है, तो दूसरी तरफ राजस्थान के भाजपा नेता की ओर से भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। मामले ने फिल्म में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संदर्भों के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

संबंधित सामग्री

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

अयोध्या में 5 से 7 नवंबर तक होने वाले 10वें दीपोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 33 लाख दीपों के साथ रामनगरी रोशन होगी, जिसमें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के दौरान अपनी बहादुरी दिखाई, जिसे बॉलीवुड सितारों ने भी सराहा।

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर