रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की मांग की

रोहित शेट्टी को धमकी

रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की मांग की

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग से धमकी मिली है, जिसमें 20 करोड़ रुपए की मांग की गई है। इस धमकी के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है।

रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी 20 करोड़ की मांग की

रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की मांग की |

Rohit Shetty Threat From Lawrence: मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी मिली है। फिल्ममेकर से 20 करोड़ रुपए की मांग की गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जिसमें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक, 27 जून शनिवार की सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेंकड का एक ऑडियो क्लिप मिला, जिसमें लॉरेस के करीब शुभम लोणकर की आवाज बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि, सिद्दीकी की हत्या और रोहित शेट्टी के घर में हुई फायरिंग के पीछे शुभम लोणकर का हाथ था। 

क्राइम ब्रांच अधिकारी का बयान

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि- 'स्टाफ ने धमकी वाला ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। जुहू पुलिस मामला दर्ज कर रही है। प्रारंभिक जांच में आवाज शुभम लोणकर की लग रही है और क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।'

कुछ महिने पहले रोहित शेट्टी के घर में हुई थी फायरिंग

मुंबई के जुहू इलाके में 31 जनवरी की रात करीब 3 बजे मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी।  


 
आरोपी आसाराम हथियार करता था सप्लाई

इस मामले में 4 आरोपियों में आसाराम भी शामिल था, जिसकी पहचान स्वप्निल सकट से थी, दोनों के बीच शुभम लोंकर ने जान - पहचान कराई थी। शुभम लोंकर के आदेश पर फसाले ने स्वाप्निल तक हथियार पहुंचाया था, जिसे बाद में एक अज्ञात शूटर तक पहुंचाया गया, इन्हीं से फिल्ममेकर के घर पर फायरिंग की गई थी।

पुलिस जांच कर रही है कि, यह हथियार आसाराम फासले कहां से लाता था और उसे इसके बदले कितने पैसे दिए जाते थे?

फायरिंग मामले में 4 आरोपी को किया था गिरफ्तार

इसके पहले रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग होने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके नाम 19 वर्षीय आदित्य ज्ञानेश्वर गायकवाड़, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, 18 वर्षीय समर्थ शिवशरण पोमाजी और 23 वर्षीय स्वप्निल बंडू सकट हैं।

इन सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 109 और 61(2) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(1), 37(2) और 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच में मिली थी जानकारी

जांच में पता चला कि, इसमें 5 आरोपी शामिल थे, जो 4 आरोपी गिरफ्तार हुए वो घटना के लिए वाहन उपलब्ध कराने और साजिश रचने में साथ थे, मामले का मुख्य पांचवा आरोपी शुभम लोंकर को वांटेड घोषित किया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लॉरेंस गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी!

एक मीडिया एजेंसी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि- फिल्म डायरेक्टर के घर में फायरिंग करने की जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई ने ली थी। उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी किया।

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था कि- “सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। ”

“अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर। टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।”


 

संबंधित सामग्री

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

राज्य

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी हो गई। इस घटना ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

राज्य

PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा कड़ी की गई।

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

जुर्म गाथा

उत्तराखंड में युवक ने अपनी 95 साल की नानी के साथ किया रेप, फिर दबाया गला

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक पर नशे में धुत होकर अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोप है।

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

राज्य

भोपाल में डेटिंग ऐप से ₹18 लाख की साइबर ठगी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच शुरू

भोपाल में एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया, जिसमें 18 लाख रुपए की रकम शामिल है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत पाए।

AICC नेता गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

राज्य

AICC नेता गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड को धमकी मिली है। विदेशी नंबरों से कई कॉल और संदेश प्राप्त हुए, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।