'सैराब' शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार,एक्टर पर लगा POCSO एक्ट!

रोहित चंदेल गिरफ्तार

'सैराब' शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार,एक्टर पर लगा POCSO एक्ट!

रोहित चंदेल पर 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा करने, प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

सैराब शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तारएक्टर पर लगा pocso एक्ट

‘पंड्या स्टोर’ और ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके 29 वर्षीय टीवी एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रोहित चंदेल पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने, उसे प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने का बेहद गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्टर के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई हैं. 

क्या हैं पूरा मामला 

दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, बात सिर्फ फोन कॉल्स तक ही सीमित नहीं रही. आरोप है कि बीते 5 जुलाई को रोहित चंदेल ने उस लड़की को उसके ही आवासीय भवन (बिल्डिंग) के पास रोक लिया. जब लड़की वहां से जाने लगी तो रोहित ने उसका पीछा किया, उससे बहस की, उसके साथ गाली-गलौज की और हद तो तब हो गई जब एक्टर ने हाथ से उसके साथ मारपीट भी की.

घर से किया गिरफ्तार 

सूत्रों की माने तो, मुंबई की पंत नगर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित चंदेल को उनके दहिसर स्थित घर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एक्टर को पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट) के तहत अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पुलिस हिरासत (पुलिस कस्टडी) में भेज दिया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

आरोपी और पीड़ित लड़की एक दूसरे को जानते थे

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी और नाबालिग एक-दूसरे को जानते थे. रिपोर्ट के मुताबिक मामले के बारे में बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच चल रही है."

रोहित चंदेल ‘सैराब’ में अहम भूमिका निभा 

इस घटना के बाद से मेकर्स के बीच लगातार मीटिंग्स का दौर चल रहा है और वे इस पर गहरा विचार कर रहे हैं कि अगर ये मामला और आगे बढ़ा तो इस पर क्या किया जाए. पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अमूमन बेल मिलना भी काफी मुश्किल होता है और इस वजह से सबसे बड़ी मुसीबत शो के टेलीकास्ट को लेकर खड़ी हो गई है

संबंधित सामग्री

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

खेल

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

राज्य

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

देहरादून के दून अस्पताल में हंगामा, लेडी डॉक्टर के साथ बदतमीजी, स्टाफ से मारपीट

राज्य

देहरादून के दून अस्पताल में हंगामा, लेडी डॉक्टर के साथ बदतमीजी, स्टाफ से मारपीट

देहरादून के दून अस्पताल में देर रात डॉक्टर्स और स्टाफ के साथ मारपीट हुई, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस का अपराधियों पर बड़ा शिकंजा: 1500 क्रिमिनल्स गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के तहत 1532 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 990 अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की।