रवनीत बिट्टू का विवाद समाप्त

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी को समाप्त कर दिया और 'सतलुज' फिल्म पर अपना विरोध वापस ले लिया है।

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए, बोले-जंगल में आग न लगे पानी डाल रहा हूं

रवनीत सिंह बिट्टू 'सतलुज' विवाद पर बैकफुट पर आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू सतलुज फिल्म के विरोध को लेकर बैकफुट पर आ चुके हैं। रवनीत सिंह बिट्‌टू ने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ चल रही कंट्रोवर्सी का दि-एंड कर दिया। बिट्‌टू ने 2 ट्वीट किए और उनके जरिए इस विवाद को खत्म करने का मैसेज दिया है।

‘होला भी गोबिंद का और होली भी गोबिंद’

रवनीत बिट्टू ने दिलजीत की फोटो के साथ वीडियो मैसेज पोस्ट किया। उसमें उन्होंने कहा कि होला भी गोबिंद का है और होली भी गोबिंद की। दोनों रंग गोबिंद के। उसके बाद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने एक और वीडियो पोस्ट की और लिखा कि पंजाब और देश के प्रति मेरी कोशिशें जारी रहेंगी। मैंने कोशिश करूंगा कि जंगल में आग न लगे। मैं पानी की एक बूंद डालने का प्रयास कर रहा हूं। 

बैकफुट पर आए बिट्टू

रवनीत सिंह ने कहा मैं उस पक्षी की तरह कोशिश कर रहा हूं जो जंगल में आग लगने पर अपनी चोंच में पानी की बूंद लाकर डालती है। बिट्‌टू के इन 2 ट्वीट्स से साफ हो गया कि बिट्टू इस विवाद को अब आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। इस भावुक और रणनीतिक बयान से स्पष्ट है कि बिट्टू अब 'सतलुज' फिल्म के विवादित मुद्दे से पूरी तरह से पीछे हट चुके हैं। वे प्रदेश की जनता को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उनका मकसद प्रदेश में किसी भी तरह के तनाव या कड़वाहट को बढ़ाना नहीं, बल्कि शांति और भाईचारा बनाए रखना है। 

बैकफुट पर क्यों आए रवनीत?

बता दे रवनीत सिंह बिट्‌टू लगातार सतलुज फिल्म में बताए गए कंटेंट का विरोध कर रहे थे। उन्होंने आतंकवाद के दौर में मारे गए हिंदुओं के वीडियो पोस्ट किए गए। आंतकियों के फोटो पोस्ट किए। फिल्म मेकर्स को चैलेंज किया कि राजपुरा की सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल निर्मल कांता पर फिल्म बनाने को कहा था। बिट्‌टू के रूख का BJP के नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया था। एडवोकेट HS फूलका व राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा व अन्य नेताओं ने बिट्‌टू को नसहीत दी। बिट्‌टू इस पूरे घटनाक्रम में हिंदुओं को प्रोटेक्ट कर रहे थे लेकिन सिखों ने खुलकर बिट्‌टू की कवायद का विरोध किया।  

संबंधित सामग्री

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जानबूझकर घिनौना बनाया गया

कृति सेनन के रक्षाबंधन ज्वेलरी एड पर सोशल मीडिया पर विवाद, कंगना रनौत ने भी की आलोचना। एड में गैर-पारंपरिक पोशाक को लेकर उठे सवाल।

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026