Randeep Mother Debut Film: 49 साल की उम्र में रणदीप हुड्डा की मां ने इस फिल्म से किया डेब्यू!

randeep-mother-debuts-film-dadi-role

Randeep Mother Debut Film: 49 साल की उम्र में रणदीप हुड्डा की मां ने इस फिल्म से किया डेब्यू!

randeep mother debut film 49 साल की उम्र में रणदीप हुड्डा की मां ने इस फिल्म से किया डेब्यू

Randeep Mother Debuts Film: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा पहली बार फिल्मों नजर आई। उन्होंने 'सांगी फिल्म' में दादी का किरदार निभाया है। यह उनकी पहली फिल्म है, इस पर रणदीप हुड्डा ने मजेदार रिएक्शन दिया है। उन्होंने मां को दादी का किरदार निभाने को लेकर एक्स पर फनी रिएक्शन देते हुए लिखा कि- 'जिब मां के रोल का टेम था, टेम ना मिल्या, तै ईब सीधा दादी का।'

डेढ़ साल पहले आशा हुड्डा को मिला ऑफर

आशा हुड्डा को करीब डेढ़ साल पहले उन्हें इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए सोनीपत की रहने वाली फिल्म क्रिएटर गीतू परी का कॉल आया और उन्हें दादी का किरदार निभाने को कहा उस किरदार के बारें में बताया। इसके बाद आशा हुड्डा फिल्म में काम करने के लिए हां की और फिल्म में दादी के किरदार में नजर आईं।

इस वजह से निभाया दादी का किरदार

एक इंटरव्यू के दौरान आशा हुड्डा ने बताया कि, हारियाण की संस्कृति को सिनेमा पर दिखाने के लिए ही उन्होंने यह रोल साइन किया। उनके फिल्म की शूटिंग जींद और उस जगह के आसपास एरिया में हुई। उनके हिस्से की शूटिंग 1-2 दिन में ही पूरी हो गई।

इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि- 'यह पहला प्रोजेक्ट बहुत बेहतरीन रहा और काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा है। आगे भी जब मुझे मौका मिलेगा, तो मैं लगातार किरदार निभाऊंगी।'

बेटे से की थी रोल की मांग

आशा हुड्डा कई बार हंसी - मजाक में बेटे रणदीप हुड्डा से कहती थी की अगर कभी मां का रोल मिले तो वो उन्हें कास्ट करें। लेकिन उन्हें मां का किरदार निभाने का अवसर नहीं मिला। हालांकि काफी समय बीतने के बाद उन्हें फिल्म में दादी को रोल जरुर मिल गया। इस किरदार को भी आशा हुड्डा ने पूरी खुशी के साथ निभाया।

कैसी है 'सांगी' फिल्म?

फिल्म क्रिएटर गीतू परी ने कहा कि- ''सांगी' फिल्म में एक कलाकार के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। जिसमें लीड रोल साक्षी दलाल ने निभाया है। फिल्म कई बार लव ट्राइएंगल पर भी चली जाती है। आशा हुड्डा का दादी का किरदार सभी कोस्टार को भी खूब पसंद आया।'

आशा हुड्डा का राजनितिक सफर

आशा हुड्डा ने अपने राजनितिक सफर में बताया कि- '1994 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा ने उन्हें बीजेपी जॉइन कराई थी। इसके बाद सन 2000 से लेकर 2003 तक वे हरियाणा महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रही। इसके बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी शिक्षक प्रकोष्ठ की पंजाब प्रभारी भी बनाया।'

बता दें कि, साल 2018 में आशा हुड्डा को पावर जेनरेशन हरियाणा की डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।

  Also Read- Rajpal Yadav Bail Plea Rejected: एक्टर राजपाल को कोर्ट नही देगा और समय! राजपाल बोले-‘5 बार और जेल भेज दो’!

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।