Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेक...

Rakesh Bedi Receives Bonus for Acting

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

Rakesh Bedi's portrayal in 'धुरंधर' earns him widespread acclaim and a bonus from the filmmakers for his memorable role.

rakesh bedi received bonus धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स 1 करोड़ का दिया बोनस

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस! |

Rakesh Bedi Received Bonus: 'धुरंधर' फिल्म में 'जमील जमाली' के किरदार को निभाने वाले राकेश बेदी की एक्टिंग की चारो-तरफ वाह-वाही हो रही है। हर कोई उनकी एक्टिंग का मुरीद हो गया। उनके एक्टिंग को देखते हुए राकेश बेदी के बचपन के दोस्त डेविड धवन ने भी उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि- ' राकेश को यह पहचान बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी, भले ही इसमें दशकों लग गए।'

डेविड धवन ने राकेश बेदी की तारीफ की

डेविड ने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, 'मैंने राकेश से कहा कि 50 साल पहले लोगों ने तुम्हें नहीं पहचाना, वे अब तुम्हें डिस्कवर कर रहे हैं। तुम 70 साल के पार हो रहे हो और अब जाकर तुम्हें वह क्रेडिट मिल रहा है जिसके तुम हकदार थे। वह हमेशा से एक बेहतरीन एक्टर रहे हैं। डेविड ने खुशी जताई कि देर से ही सही, लेकिन इंडस्ट्री उनके टैलेंट को पहचान रही है।'

मेकर्स ने दिया बोनस 

सूत्रों के मुताबिक,  'धुरंधर' के निर्माताओं को राकेश बेदी की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने सराहना की और सम्मान के तौर पर उन्हें बोनस देने का फैसला किया है। 

बताया गया कि- 'जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी ने दर्शकों को प्रभावित किया, उनका मनोरंजन किया और उनका दिल जीत लिया। उनके डायलॉग मीम की दुनिया में अमर हो गए हैं, वहीं सीक्वल में उनके किरदार से जुड़े ट्विस्ट ने उनके प्रभाव को और भी बढ़ा दिया है। निर्माता उनके इस किरदार को इतना यादगार बनाने में की गई मेहनत से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने उन्हें एक्स्ट्रा पैसे देने का फैसला किया है।'

50 लाख दी गई थी फीस

सूत्र के अनुसार, 'राकेश बेदी को धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के लिए 50 लाख रुपये दिए गए थे। दूसरे पार्ट की रिलीज और उसकी ऐतिहासिक सफलता के बाद, फिल्म के निर्देशक और निर्माता आदित्य धर ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक दिया। यह फ्रेंचाइजी के लिए ली गई फीस से दोगुना था… इस भाव से उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि वे एक असाधारण इंसान हैं। किसी भी निर्माता के लिए इतना उदार होना दुर्लभ है।'

'धुरंधर' के दोनों पार्ट ने की 3000 करोड़ कमाई 

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई की। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना अहम किरदार पर हैं। पहला पार्ट भी ब्लॉकबस्टर रहा उसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि दूसरे पार्ट ने महज 3 हफ्तों में  वर्ल्डवाइड में करीब 1700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

राकेश बेदी की अगली फिल्म

डेविड धवन ने राकेश बेदी की अगली फिल्म के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि- 'राकेश बेदी उनकी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे। राकेश बेदी और डेविड धवन का प्रोफेशनल रिश्ता भी बहुत पुराना है। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।'


 

संबंधित सामग्री

'किंग' के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का खूंखार लुक, सोशल मीडिया पर वायरल 

मनोरंजन

'किंग' के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan का खूंखार लुक, सोशल मीडिया पर वायरल 

शाह रुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में उनका एक्शन से भरपूर लुक लीक हो गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी होंगी।

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

मिर्जापुर द मूवी' का हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज,फैंस हुए गाने के कायल 

मनोरंजन

मिर्जापुर द मूवी' का हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज,फैंस हुए गाने के कायल 

'मिर्जापुर: द मूवी' से हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज। हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला ने गाया और कंपोज किया।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जताई हैरानी

मनोरंजन

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जताई हैरानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्हें छह हफ्ते का बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।

बिरयानी खाते-खाते सलमान खान लगवा रहे थे सिर में इंजेक्शन: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

मनोरंजन

बिरयानी खाते-खाते सलमान खान लगवा रहे थे सिर में इंजेक्शन: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

शैलेन्द्र सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान को बिरयानी खाते समय PRP थेरेपी का इंजेक्शन लेते देखा। यह उपचार बालों की ग्रोथ के लिए होता है।