राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में जमानत याचिका की सुनवाई आज!

rajpal-cheque-bounce-case-update

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में जमानत याचिका की सुनवाई आज!

राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में जमानत याचिका की सुनवाई आज

Rajpal Cheque Bounce Case Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में 5 फरवरी गुरुवार को सरेंडर किया था। आज एक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। दरअसल एक्टर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, इसकी वजह से वो इतनी बड़ी रकम नहीं लौटा सके।

हालांकि, एक्टर के इस मुश्किल घड़ी में एक्टर की मदद के लिए कई सेलिब्रिटीज ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सबसे पहले सोनू सूद उनकी मदद के लिए सामने आएं उसके बाद राव इंद्रजीत सिंह यादव, सलमान खान, अजय देवगन, मीका सिंह समेत कई सेलेब्स उनके मदद के लिए आगे आए।

राजपाल यादव की पत्नी ने मदद करने वालों का जताया अभार

इस मुश्किल घड़ी में जिन लोगों ने राजपाल यादव की मदद की है। उनकी पत्नी राधा यादव ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया है।

एक मीडिया एजेंसी को इंटरव्यू के दौरान राधा यादव ने कहा कि- 'सबने उनका साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबको बहुत-बहुत धन्यवाद।'

सलमान , अजय, सोनू समेत कई सेलेब्स मदद के लिए आए आगे

सरेंडर करने से पहले एक्टर काफी इमोशनल होते हुए कहा कि- ‘क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई और रास्ता नहीं दिख रहा, यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता।’ इसके बाद सोनू सूद सबसे पहले उनकी मदद के लिए आगे आए। इनके अलावा राव इंद्रजीत, अजय देवगन, सलमान खान, मीका सिंह, वरुण धवन, गुरु रंधावा समेत कई सेलेब्स हेल्प के लिए आगे आए।

मीका सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट

सिंगर मीका सिंह ने भी राजपाल यादव को 11 लाख रुपए की मदद देने घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- 'सिर्फ पोस्ट डालने से कुछ नहीं होगा बल्कि आगे आकर एक्टर की मदद करो।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

FWICE ने भी प्रोड्यूसर्स से की हेल्प की मदद

FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज) ने 11 जनवरी को सभी प्रोड्यूसर से अपील की है। जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें। फेडरेशन ने एक प्रेस रिलीज जारी किया और लिखा कि-

‘राजपाल यादव सिर्फ ऐसे प्रसिद्ध अभिनेता ही नहीं हैं जिन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा से लाखों लोगों को खुशी और हंसी दी है, बल्कि वे इंडस्ट्री के एक समर्पित सदस्य भी हैं, जिन्होंने दशकों की मेहनत और यादगार भूमिकाओं के जरिए भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राजपाल यादव इस समय गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिनमें बढ़ती देनदारियां और कारावास भी शामिल हैं। यह स्थिति उनके चरित्र या ईमानदारी को नहीं दर्शाती, बल्कि उन हालात का परिणाम है जो नियंत्रण से बाहर हो गए।’

आगे लिखा कि-

‘इस निर्णायक घड़ी में FWICE का मानना है कि यह समय है जब फिल्म इंडस्ट्री अपने एक साथी के प्रति एकजुटता, करुणा और सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दे। आर्थिक संकट किसी को भी प्रभावित कर सकता है, चाहे उसका कद या सफलता कुछ भी हो। एक बिरादरी के रूप में हमारी पहचान इस बात से तय होती है कि हम जरूरत के समय अपने सहयोगियों के साथ कैसे खड़े होते हैं।’

‘अगर नई जुड़े पैसे तो सारे पैसे मैं भर दूंगा’ – राव इंद्रजीत

म्यूजिक प्रोड्यूसर और जेम ट्यून्स म्यूजिक के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने भी राजपाल यादव की मदद की उन्होंने 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही उन्होंने एक्टर राजपाल यादव की सादगी भरे अंदाज की तारीफ की। लोगों से अपील की जिससे जैसी और जितनी व्यवस्था बने उनकी मदद करें। इतना ही नहीं उनके परिवार को विश्वास दिलाया की अगर पैसों की व्यवस्था नही हुई तो जितने भी पैसे देने पड़े वो देंगे।
गुरमीत चौधरी ने भी की अपील
एक्टर गुरमीत चौधरी ने राजपाल यादव का समर्थन करते हुए लिखा कि- ‘मुझे यह देखकर बहुत दुख होता है कि इतने सीनियर और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार राजपाल यादव इस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने हमें अनगिनत मुस्कानें, हंसी और यादगार पल दिए हैं। आज उन्हें हमारी जरूरत है।’ आगे लिखा कि- ‘एक साथी कलाकार और इंसान होने के नाते, मैं अपनी तरफ से हर संभव मदद करने के लिए आगे आ रहा हूं। मैं सभी प्रोड्यूसरों, डायरेक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से विनम्र अपील करता हूं कि हम सब मिलकर, इंसानियत और करुणा के साथ, कोई रास्ता निकालें। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है, और परिवार अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ता।’

सोनू सूद ने भी की थी मदद की अपील

एक्टर सोनू सूद ने अपने एक्स पर एक्टर राजपाल की तारीफ करते हुए लिखा कि- ‘राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने कई सालों तक हमारे इंडस्ट्री को यादगार भूमिकाएं दी हैं। कभी-कभी लाइफ अनफेयर हो जाती है, टैलेंट के कारण नहीं बल्कि समय के खराब होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए – प्रड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और कुलीग के लिए एकजुट होने का समय है।’ उन्होंने आगे लिखा कि- ‘एक छोटी सी अमाउंट राशि, जिसे भविष्य के काम के बदले दिया जा सकता है, ये दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारी ही इंडस्ट्री का कोई सदस्य कठिन दौर से गुजर रहा हो तो हमें उन्हें यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह साबित करते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं बढ़कर हैं।’      

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।