Rajkummar Patralekha Become Parents: एक्टर राजकुमार राव को उनके शादी के सालगिरह ...

rajkummar-rao-patralekha-become-parents-daughter-anniversary-gift

Rajkummar Patralekha Become Parents: एक्टर राजकुमार राव को उनके शादी के सालगिरह पर मिला बेटी का तोहफा...

rajkummar patralekha become parents एक्टर राजकुमार राव को उनके शादी के सालगिरह पर मिला बेटी का तोहफा

Dhirendra Shastri’s Yatra: सनातन पदयात्रा में जया किशोरी और बॉलीवुड स्टार्स हुए शामिल, वीडियो वायरल… सोशल मीडिया पर कपल ने खुशी जाहिर करते हुए बेटी के आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की और बेटी के जन्म को भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। दोनों ने अपने फैन्स और शुभचिंतकों का आभार भी व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी...

राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, उनकी बेटी ने उनकी जिंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया है। इससे पहले 9 जुलाई को कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उस पोस्ट में फ्लोरल डिजाइन के साथ एक पालना दिखाया गया था जिस पर लिखा था—“Baby on the way”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव ने इसे कैप्शन दिया था, “बहुत खुश”, जिसके बाद फैन्स और सेलेब्रिटीज ने कपल को ढेर सारी बधाइयां दी थीं।

कैसे शुरु हुई राजकुमार और पत्रलेखा की लवस्टोरी...?

राजकुमार राव और पत्रलेखा की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट्स के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने करीब 11 साल तक डेटिंग करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी की। फैंस ने उनकी शादी की तस्वीरों को खूब पसंद किया था। अब चार साल बाद कपल माता-पिता बन गया है।

बेबी की प्लानिंग और ट्रैवल बकेट लिस्ट...

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि बच्चा आने के बाद वह न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड की ट्रिप करने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने कहा था कि यह जगह उनकी बकेट लिस्ट में है और वे वहां जाकर कुछ एडवेंचर एक्टिविटी भी करना चाहेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

उन्होंने यह भी बताया कि अपनी पिछली न्यूजीलैंड ट्रिप के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें पहली बार एहसास हुआ कि राजकुमार राव एक शानदार पिता बनेंगे।

राजकुमार और पत्रलेखा का फिल्मी सफर...

राजकुमार राव बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई। उन्होंने शाहिद, काई पो चे, अलीगढ़, बरेली की बर्फी, न्यूटन, स्त्री, लूडो जैसी कई सराहनीय फिल्मों में काम किया है। वहीं पत्रलेखा, जिनका पूरा नाम पत्रलेखा पॉल है, फिल्म सिटीलाइट्स के अलावा नानू की जानू और वेब सीरीज IC 814: द कंधार हाईजैक में नजर आ चुकी हैं।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।