Parineeti and Raghav Baby Name: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के नाम की की अनाउंसमेंट...

parineeti-and-raghav-baby-name-announced

Parineeti and Raghav Baby Name: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के नाम की की अनाउंसमेंट...

parineetiraghav baby name परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के नाम की की अनाउंसमेंट

Raghav Share Parineeti Dialogue: ‘मेरी बॉडी में सेंसेशन..’ डायलॉग का राघव चड्डा को हुआ FOMO…

परिणीती और राघव ने शेयर किया बेटे का नाम...

दोनों ने इंस्टाग्राम पर बेटे के पैरों को चूमते हुए फोटो को इंस्टाग्राम पर शोयर की और नीचे कैप्शन में लिखा कि- “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’, पवित्र, दिव्य, असीम।”

कपल का बेटे के नाम से खास कनेक्शन...

बेटे के नाम के पीछे खास रिजन है, बेटे का नाम 'नीर' है, यह नाम परिणीति और राघव के नाम से मिलकर बना है, परिणीति के नाम से 'नी' और राघव के नाम से 'र' लेकर बेटे का नाम रखा गया।

अक्टूबर में परिणीति ने दिया था बेटे को जन्म...

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहली बार 19 अक्टूबर 2025 में पैरेंट्स बने थे। परिणीति ने बेटे को जन्म दिया था। और इंस्टाग्राम पर ही कपल ने यह खुशखबरी फ्रैंड और फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि- "वह आखिरकार आ गया है। हमारा बेटा। वाकई पहले की जिंदगी हमें याद नहीं रहती। बाहें भरी हुई हैं और उससे भी ज्यादा हमारे दिल। पहले हम दोनों एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

2023 में की थी परिणीति और राघव ने शादी...

लम्बे समय तक डेट करने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी, वहां भव्य समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें कई पॉलिटीशियंस और फिल्मी सेलेब्स शामिल हुए थे।

कौन है राघव चड्ढा?

राघव एक भारतीय पॉलिटीशियंस है, ये आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। और 2015 में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया था। इनका जन्म 11 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।

परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो..

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की सफलता के बाद परिणीति को साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ में बतौर लीड एक्ट्रेस ब्रेक मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। तब से अब तक परिणीति 17 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘चमकीला’ थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच खूब सराही गई।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।