Nora-Sanjay Dutt Song Controversy: नोरा-संजय के गाने 'सरके चुनर' पर भड़की कंगना!

nora-sanjay-dutt-song-controversy-removed-youtube

Nora-Sanjay Dutt Song Controversy: नोरा-संजय के गाने 'सरके चुनर' पर भड़की कंगना!

nora-sanjay dutt song controversy नोरा-संजय के गाने सरके चुनर पर भड़की कंगना

Nora-Sanjay Dutt Song Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त और जानी-मानी डांसर- एक्ट्रेस नोरा फतेही फिल्म 'केडी: द डेविल' फिल्म के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके (Sarke Chunar Teri Sarke)' में साथ नजह आएं, इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, लोग इस गाने की जमकर आलोचना कर रहें हैं। कंगना समेत कई सेलेब्स भी गाने पर भड़कें।

लोगों ने इस गाने की लिरिक्स को वल्गर, डबल मीनिंग से भरा बताया। इस गाने को यूट्यूब और सोशल मीडिया के हर प्लेयफॉर्म से हटाने की मांग की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल गाने को हर जगह से हटा दिया गया है।

'सरके चुनर तेरी सरके' गाना वायरल

इस गाने में नोरा फतेही काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही है, उनके साथ इस गाने में संजय दत्त भी डांस करते नजर आ रहें है। यह गाना 15 मार्च को रिलीज किया गया था, जिसके बाद इस गाने की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसके बाद यह गाना विवादों में घिर गया। लोग इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की बात कर रहे हैं। कई सेलेब्स भी इस गाने की आलोचना कर रहे हैं।

कंगना रनोट ने गाने पर दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने एक मीडिया एंजेसी से बातचीत करते हुए कहा कि - 'बॉलीवुड अश्लीलता की सारी हदें पार कर चुका है और ऐसे कंटेंट पर सख्ती जरूरी है।'

गाने को लेकर शिकायत दर्ज

गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद वकील विनीत जिंदल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में गाने को अत्यधिक अश्लील और यौन संकेतों से भरा बताया गया। मामला बढ़ने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया। इसके बाद निर्माताओं ने गाने को हटाने का फैसला लिया।

अरमान मलिक ने गाने को लेकर दिया रिएक्शन

मशहूर म्यूजिक कम्पोजर अरमान मलिक ने इस गाने के लिरिक्स की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा कि- ,'ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मैंने इसे रीप्ले किया, सिर्फ ये सुनिश्चित करने के लिए कि क्या मैं सही सुना या नहीं, दुख की बात है कि कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर इतना गिर गया है।'

प्रियांक कानूनगो ने दी प्रतिक्रिया

अरमान मलिक के अलावा नेशनल ह्यूमर राइट्स कमीशन के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस गाने पर अपनी नाराजगी को जाहिर की, उन्होंने पोस्ट में लिखा कि- 'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है?'बॉलीवुड में नैतिकता की अपेक्षा तो है ही नहीं परंतु सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है। ये मानसिक रोगी अपनी मनोविकृतियों से पीढ़ीयों को बर्बाद कर रहे हैं। हम इस गंदगी को समाज में फैलने नहीं देंगे, कार्यवाही हेतु नोटिस जारी कर रहे हैं।'

30 अप्रैल को फिल्म होगी रिलीज

‘केडी: द डेविल’ एक पैन-इंडिया कन्नड़ एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसमें ध्रुवा सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रेश्मा नानैया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संबंधित सामग्री

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टोरेंट ग्रुप ने मध्यप्रदेश में ऊर्जा परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का निवेश किया है, जिससे राज्य में हजारों रोजगार सृजित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगी धामी सरकार, 3 लाख युवाओं को फायदा

राज्य

प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगी धामी सरकार, 3 लाख युवाओं को फायदा

उत्तराखंड की राज्य सरकार जल्द ही युवाओं के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना शुरू करेगी, जिससे वे घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

राज्य

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से युवाओं को दिशा देने हेतु अनुभव साझा करने की अपील की। साथ ही, सामाजिक न्याय को नीतियों की आत्मा बताया।

हरियाणा CM सैनी के 7 महीने में पंजाब के 70 दौरे पर हुड्डा का तंज, बोले- हरियाणा को फुलटाइम CM चाहिए

राज्य

हरियाणा CM सैनी के 7 महीने में पंजाब के 70 दौरे पर हुड्डा का तंज, बोले- हरियाणा को फुलटाइम CM चाहिए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बार-बार पंजाब दौरे पर कांग्रेस और AAP ने सवाल उठाए हैं, भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कड़ी आलोचना की है।

डिप्टी CM के साथ तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स, 300 KM सफर कर पहुंचेंगे कर्रेगुट्टा

राज्य

डिप्टी CM के साथ तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स, 300 KM सफर कर पहुंचेंगे कर्रेगुट्टा

बस्तर में तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है, जिसमें स्थानीय युवा, पुलिस, CRPF और बाइकर्स शामिल हैं। यात्रा के माध्यम से शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है।