Marce Pedrozo Passes Away: सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, क...

marce-pedrozo-passes-away-celebritiz-express-grief

Marce Pedrozo Passes Away: सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, कई सेलिब्रिटी ने जताया दुख...

marce pedrozo passes away सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन कई सेलिब्रिटी ने जताया दुख

Marce Pedrozo Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया। इस खबर से फिल्म इंड्स्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड के कई सितारें वरुण धवन, नोरा फतेही समेत कई लोगों ने दुख जाहिर किया।

'बहुत प्यारे दोस्त को खो दिया' -नोरा फतेही

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने मार्से के निधन पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक लंबा इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘आज मैंने एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है। वह मेरे लिए भाई और भरोसेमंद दोस्त जैसे थे।

[caption id="attachment_141290" align="alignnone" width="1043"]nora Post nora Post[/caption]

वह मेरी जिंदगी के सफर की शुरुआत से हिस्सा रहे। आप सभी ने हमारे रिश्ते को देखा है। वह हमेशा मेरी पर्सनैलिटी का सबसे अच्छा रूप बाहर लाते थे। जब भी आप उन्हें मेरे साथ देखते थे, मैं हमेशा हंसती और मुस्कुराती नजर आती थी। हम लगभग हर चीज साथ करते थे।’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि-

‘मैंने पहले कभी किसी दोस्त को नहीं खोया। समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्वीकार करूं। आप सभी से निवेदन है कि आज उनके लिए दुआ करें। अब मार्से पेड्रोजो हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हो गया है और मेरा दिल टूट गया है। मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं।’

वरुण धवन ने किया भावुक पोस्ट

एक्टर वरुण धवन में इंस्टाग्राम पर मार्से पोड्रोजो की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले दोस्त। यकीन नहीं हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हम कुछ समय पहले ही साथ शूट कर रहे थे। वह बहुत ही प्यारे इंसान और बेहद साफ दिल के थे।’

[caption id="attachment_141291" align="alignnone" width="1005"]Varun Post Varun Post[/caption]

तारा सुतारिया का इमोशनल पोस्ट

मोर्से के निधन पर तारा सुतारिया ने लिखा 'शांति से आराम करो' तारा ने आगे लिखा कि- प्यारे मार्सेलो। यह जानकर मेरा दिल दुखी है कि अब आप हमारे बीच नहीं रहे। हमने करीब दस साल साथ काम किया और आप हमेशा सेट पर सबसे चमकदार इंसान होते थे। मुझे आज भी याद है जब हम पहली बार मिले थे। वह मेरा पहला फोटोशूट था और मैं सिर्फ 20 साल की थी और बहुत शर्मीली भी।’

[caption id="attachment_141289" align="alignnone" width="1024"]tara sutaria post tara sutaria post[/caption]

आगे लिखा कि-

‘मैं कभी नहीं भूलूंगी कि आपने मुझे कितना अच्छा महसूस कराया और कितना खूबसूरत भी। आपकी मिठास, आपका हुनर और वो सारी हंसी के पल के लिए धन्यवाद। उम्मीद है आसमान भी आपकी कला के रंगों से भर जाएगा। आपकी एनर्जी हमेशा हमारे साथ रहेगी।’

संबंधित सामग्री

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।

 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

मनोरंजन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

देश-विदेश

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता के नए झटके; मृतकों का आंकड़ा 920 पहुंचा

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।