Manish Malhotra Mother Death: मनीष मल्होत्रा की मां का 94 की उम्र में हुआ निधन!

manish-malhotra-mother-garima-malhotra-death

Manish Malhotra Mother Death: मनीष मल्होत्रा की मां का 94 की उम्र में हुआ निधन!

manish malhotra mother death मनीष मल्होत्रा की मां का 94 की उम्र में हुआ निधन

Manish Malhotra Mother Death: फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का 19 मार्च गुरुवार को निधन हो गया। मनीष मल्होत्रा की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर उनके मां गरिमा के निधन की खबर दी। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

आज सुबह मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया।

मनीष की टीम ने जारी की ऑफिशियल बयान

डिजाइनर की टीम ने पोस्ट शेयर कर मां के निधन की जानकारी देते हुए लिखा कि- 'हम अपनी प्यारी मां श्रीमती गरिमा मल्होत्रा के निधन की जानकारी दे रहे हैं। वह 94 साल की थीं। उन्होंने एक लंबा और खुशहाल जीवन जिया। वह अपने पीछे बहुत सारी प्यारी यादें और अपनों का प्यार छोड़ गई हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा हमें रास्ता दिखाता रहेगा। उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें श्रद्धांजलि देने और अंतिम विदाई में शामिल हों। ॐ शांति।'

मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे सेलेब्स

उनकी मां के निधन की जानकारी मिलते ही कई सेलेब्स जैसे- करण जौहर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल, करिश्मा कपूर, जोया अख्तर, मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, सोनाली बेंद्रे, रवीना टंडन, संजय कपूर, महीप कपूर और शनाया कपूर समेत कई लोग संवेदना व्यक्त करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे।

एक पोस्ट में मां को बताया था ताकत

डिजाइनर मनीष ने अपने इंस्टाग्राम पर 2024 में मदर्स डे पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि- 'मेरी मां। मेरी ताकत, मेरी प्रेरणा और मेरी साथी, जिनके साथ मैंने हमेशा सम्मान और प्यार से जीवन बिताया है। आज सुबह उनके साथ चाय पीते हुए, मैं उन्हें बचपन से ही कपड़ों और फिल्मों के प्रति मेरे प्रेम को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दे रहा था। मातृ दिवस की शुभकामनाएं।'

कौन है मनीष मल्होत्रा?

मनीष मल्होत्रा भारत के एक मशहूर फैशन डिजाइनर्स में से एक है, जिन्होंने बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत मॉडल के रुप में की थी। फिल्मों के प्रति उनका जुनून उन्हें कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की दुनिया में ले आया। साल 1990 में फिल्म स्वर्ग से उन्होंने अपने डिजाइनिंग करियर की शुरुआत की।

रंगीला फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी

साल 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' ने उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

इसके बाद उन्होंने कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, जैसी सुपरहिट फिल्मों के कॉस्ट्यूम डिजाइन किए। अब तक उन्होंने करीब 1000 फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुके है।

फैशन ब्रांड और नया सफर

साल 2005 में उन्होंने अपना फैशन ब्रांड लॉन्च किया, जो आज ब्राइडल और लग्जरी फैशन के लिए बेहद लोकप्रिय है।

हाल ही में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा है। उनके बैनर तले गुस्ताख इश्क, बन टिक्की और साली मोहब्बत जैसी फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।