Disha Patani Video Viral: घर में फायरिंग के बाद दिशा ने अपने लुक से फैंस को किया घायल, वीडियो वायरल!

disha-viral-video-new-look-after-firing-incident

Disha Patani Video Viral: घर में फायरिंग के बाद दिशा ने अपने लुक से फैंस को किया घायल, वीडियो वायरल!

disha patani video viral घर में फायरिंग के बाद दिशा ने अपने लुक से फैंस को किया घायल वीडियो वायरल

Firing at Disha Patani’s House: दिशा पाटनी के घर में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी! हाल हि में 12 सितंबर को ही दिशा पाटनी के उत्तरप्रदेश के बरेली में स्थित घर में फायरिंग हुई थी। उस दौरान दिशा घर पर नही थी।

दिशा पाटनी का वीडियो वायरल...

वायरल वीडियो में दिशा ने ब्लैक कलर की स्टाइलेश बैकलेस ड्रेस पहन रखी है, और अपने बालों को खुला कर रखा है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं है। उनका स्टनिंग लुक देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें है। दिशा हाई हील में बालो को लहराते हुए अपनी अदाओं ले जलवा बिखेरेते नजर नजर आ रहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Calvin Klein (@calvinklein)

फैंस ने लुक देखकर की जमकर तारीफ...

एक्ट्रेस का नया लुक देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा कि- 'Looking so tall in this one ?', एक यूजर ने लिखा कि- 'Disha has the cutest smile ❤️', एक यूजर ने लिखा कि- My Crush ? My ? My Rainbow ? Always Looks Beautiful ❤️।

12 सितंबर को दिशा के घर में हुई थी फायरिंग...

12 सितंबर को देर रात बाइक से 2 हमलावर आएं और 2 राउंड ताबड़तोड़ उनके घर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। आपको बता दें कि, फायरिंग के दौरान घर पर दिशा के पिता जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी और बहन खुशबू पाटनी घर पर ही मौजूद थे। लेकिन दिशा घर पर नहीं थी वो इन दिनों मुंबई में हैं।

पुलिस की दिशा के घर में तैनाती और जांच..

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार सहम गया। सूचना पर पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए। SSP बरेली ने बताया कि फायरिंग करीब सुबह 3:30 बजे हुई थी। घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। आसपास के CCTV फुटेज में 2 संदिग्ध हमलावर बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी…

फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली है। दोनों कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। गैंग ने फेसबुक पोस्ट कर दावा किया कि दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया, इसी कारण फायरिंग की गई। पोस्ट में लिखा गया – “यह तो सिर्फ ट्रेलर था, अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।”

लॉरेंस गैंग के सदस्य ने फेसबुक पर किया पोस्ट …

रोहित गोदारा नाम के एक शक्स ने लिखा कि –

“भाईयों, आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइंस स्थित घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।”

फेसबुक पर फिल्म इंडस्ट्री पर दी चेतावनी…

आगे चेतावनी देते हुए आगे लिखा कि-

“मैसेज सिर्फ इनके लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। हम हमारे धर्म की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक है और उनकी रक्षा करना हमारा पहला फर्ज है।”

आखिर दिशा के घर क्यों हुई फायरिंग?

30 जुलाई को दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी कर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर कड़ा बयान दिया था।

खुशबू ने कहा था –

“ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते?” खूशबू ने आगे कहा कि- “ये दुखद है कि ऐसे बद्जुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे हैं। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है?”

अनिरुद्धाचार्य का विवादित प्रवचन…

विवाद एक वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें एक भक्त ने उनसे शादी पर सवाल पूछा था कि –
‘गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं।’

जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा था –

“इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी।”

अनिरुद्धाचार्य ने कथा में भी लड़कियों पर की थी टिप्पणी?

उन्होंने कहा था कि –
“पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी।”

माफी मांग चुके अनिरुद्धाचार्य…

विवाद बढ़ने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा –
“राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं? कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी? इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। मेरी बात अधूरी सुनकर बहनों का दिल दुखा, उसके लिए क्षमा चाहता हूं। मेरा उद्देश्य नारी का अपमान करना नहीं था। नारी तो हमारी लक्ष्मी है।”

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।