Dhurandhar Part 2 title: धुरंधर के पार्ट-2 के टाइटल का नाम आया सामने, सेंसर बोर्ड ने पास किया टीजर!

dhurandhar-part-2-title-final-teaser-censor-approval

Dhurandhar Part 2 title: धुरंधर के पार्ट-2 के टाइटल का नाम आया सामने, सेंसर बोर्ड ने पास किया टीजर!

dhurandhar part 2 title धुरंधर के पार्ट-2 के टाइटल का नाम आया सामने सेंसर बोर्ड ने पास किया टीजर

Dhurandhar Part 2 title: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। धुरंधर के पार्ट-2 का टीजर जल्द रिलीज किया जाएगा। फिलहाल 'धुरंधर' के पार्ट -2 का सीक्वल का टाइटल कंफर्म कर दिया गया है, जिसका नाम -'धुरंधरः द रिवेंज' रखा गया है।

Dhurandhar Part 2 title: सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म को दिया सर्टिफिकेट

रिपोर्ट के अनुसार, 19 जनवरी सोमवार को फिल्म धुरंधर के पार्ट -2 का टीजर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास भेजा गया था, तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म का टीजर देखने के बाद इसे पास करते हुए 'A सर्टिफिकेट' (एडल्ट ओनली) दे दिया है। यह टीजर 1 मिनट का है। इससे पहले धुरंधर को भी 'A सर्टिफिकेट' दिया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

Dhurandhar Part 2 title: बॉर्डर 2 के साथ थियटर में रिलीज होगा धुरंधर-2 का टीजर

धुरंधर-2 का टीजर थियेटर्स में दिखाने से पहले सेंसर बोर्ड को भेजा गया। तो सेंसर बोर्ड ने एक्शन और दूसरे एलिमेंट्स देखते हुए इस टीजर के 'A सर्टिफिकेट' दिया। बॉर्डर 2 बॉक्सऑफिस पर 23 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज के साथ धुरंधर 2 का टीजर थियटर्स में दिखाया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस में फिल्म ने सबसे ज्यादा किया कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर फिल्म ने तो धमाका कर दिया। यह बॉलीवुड की इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अगर कलेक्शन की बात की जाए तो यह फिल्म पिछले 46 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी हुई है और इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1283.5 करोड़ रुपये कर चुका है। वहीं भारत में 879.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।

19 मार्च को होगा धुरंधर का पार्ट 2 रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और धुरंधर फिल्म से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले अक्षय खन्ना जल्द फिर से फिल्म में साथ नजर आएंगे। और धुरंधर 2 का दूसरा पार्ट 'धुरंधरः द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस में 19 मार्च 2026 में रिलीज होगी। Also Read-छत्तीसगढ़ बनेगा पर्यटन हब.. सरकार कर रही नई पर्यटन नीति तैयार
दमदार स्टारकास्ट
रणवीर सिंह के अलावा कई और बड़े कलाकारों की झलक भी दिखाई दे रहें हैं, इसमें आर. माधवन का अनोखा लुक, अक्षय खन्ना का कैरेक्टर सबसे ज्यादा फेमस रहा, जिनके डायलाग और डांस ने लोगों का काफी दिल जीता। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और सारा अर्जुन भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।