Dhurandhar 2 Box Office Collection: 7 दिनों में धुरंधर ने 1000 करोड़ से ज्यादा क...

dhurandhar-2-box-office-day-7-collection-worldwide-1000-crore

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 7 दिनों में धुरंधर ने 1000 करोड़ से ज्यादा का किया वर्ल्डवाइड कलेक्शन!

dhurandhar 2 box office collection 7 दिनों में धुरंधर ने 1000 करोड़ से ज्यादा का किया वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandar 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज 7 दिन ही हुए है और फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही सबसे तेज कमाई करने वाली पुष्पा 2 फिल्म की बराबरी कर ली है।

बता दें कि, पुष्पा 2 अब भी कमाई में आगे है, क्योकि उस फिल्म ने 7 दिन में 1011.65 करोड़ रुपए वर्ल्डवाइड कलेकशन किया था।

बुधवार को भारत में फिल्म की कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने रिलीज के सातवें दिन भारत में करीब 47.70 करोड़ रुपए की नेट कलेक्शन किया है। फिल्म में दुनियाभर में करीब 1006.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।

वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1006.50 करोड़ रुपए पार

फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म ने विदेशों में 261.92 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1006.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

सातवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए 44.00 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अन्य भाषाओं में तेलुगु में 2.50 करोड़ रुपए, तमिल में 0.85 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 20 लाख रुपए और मलयालम में 15 लाख रुपए की कमाई की।

टॉप-10 भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई

दंगल: ₹2,070 करोड़

बाहुबली 2: ₹1,810.60 करोड़

पुष्पा2: ₹1,742.10 करोड़

धुरंधर: ₹1,354.84 करोड़

RRR: ₹1,230 करोड़

KGF 2: ₹1,215 करोड़

जवान: ₹1,160 करोड़

पठान: ₹1,055 करोड़

कल्कि 2898 AD: ₹1,042.25 करोड़

धुरंधर 2: ₹1006.50 करोड़

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

फिल्म ‘धुरंधर’ (पार्ट 1) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए वैश्विक स्तर पर ₹1,303 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया है। भारत में ₹1,005.85 करोड़ के ग्रॉस और ₹836.95 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ इसने ‘सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का जलवा रहा, जहाँ इसने ₹299.5 करोड़ बटोरे। विशेष रूप से अमेरिका और कनाडा में ₹193.06 करोड़ की कमाई कर ‘धुरंधर’ ने ‘बाहुबली 2’ के पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

‘धुरंधर’ का भारत में कलेक्शन

पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए

दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए

तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए

चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए

पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए

32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए

33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए

भारत में कुल नेट कलेक्शन- लगभग 831.40 करोड़ रुपए

 

संबंधित सामग्री

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

राज्य

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, अगले चुनाव में भाजपा के 28 में से 16 विधायक नहीं जीतेंगे का दावा।

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 मृत और 100 से ज्यादा घायल

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हो गए।

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।