सेलिना जेटली ने पति पीटर के खिलाफ दर्ज कराया केस!

Celina Husband Domestic Violence

सेलिना जेटली ने पति पीटर के खिलाफ दर्ज कराया केस!

Actress Celina Jaitly has filed an FIR against her husband Peter Haag for domestic violence, claiming physical, emotional, and financial abuse.

सेलिना जेटली ने पति पीटर के खिलाफ दर्ज कराया केस

सेलिना जेटली ने पति पीटर के खिलाफ दर्ज कराया केस! |

Celina Husband Domestic Violence Case: एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हालहि में मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

एक्ट्रेस ने पति पर मारपीट, धमकी देने और उन्हें लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। 

8 मई को हुई FIR दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मई को मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस के पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया है। 

दरअसल, जांच में सहयोग न करने की वजह से मुंबई पुलिस पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर मामले की जांच कर रही है।

पहले भी पति खिलाफ कर चुकी FIR 

साल 2025 में एक्ट्रेस ने अंधेरी कोर्ट में पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। उन्होंने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अंतरिम राहत और एकतरफा राहत की मांग की थी। 

50 करोड़ की की थी मांग

एक्ट्रेस सेलिना ने आमदनी सोर्स खत्म होने और संपत्ति के नुकसान के चलते मुआवजे के रुप में 50 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसके बाद पीटर हाग को 12 दिसंबर 2025 को नोटिस भेजा गया था।

सेलिना का पति पर आरोप

एक्ट्रेस ने याचिका में पति पर आरोप लगाया था कि-  'उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया।  यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं।'

साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। कहा कि उन्हें आस्ट्रिया छोड़ने पर मजबूर किया और तब से बच्चों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा।

सलिना ने 2010 में की थी शादी

सेलिना जेटली ने पीटर हाग से साल 2010 में शादी की थी। साल 2012 में सलिना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर से जुड़वा बच्चे हुए, जिसमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई थी। 


 

संबंधित सामग्री

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू

राज्य

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू

लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड के बाद LDA ने कोचिंग, लाइब्रेरी, और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच शुरू की है। 15 लोगों की मृत्यु हुई।

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

मनोरंजन

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

सामंथा रुथप्रभु ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था की खबर साझा की, जो उनकी नवीनतम फिल्म 'मां इंती बंगारम' की सफलता के बाद सामने आई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।