Arprit Spits On Fan Video: कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर अर्पित बाला ने फैन पर थूका, वीडियो वायरल...

arprit-bala-spits-on-fan-video-viral-on-social-media

Arprit Spits On Fan Video: कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर अर्पित बाला ने फैन पर थूका, वीडियो वायरल...

arprit spits on fan video कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर अर्पित बाला ने फैन पर थूका वीडियो वायरल

Arprit Spits On Fan Video: भारतीय रैपर और कंटेंट क्रिएटर अर्पित बाला ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन पर थूक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, रैपर अर्पित हैदराबाद में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक शख्स ने स्टेज पर बोतल फेंक दी, इससे सिंगर काफी नाराज हो गए और उन्होंने उस शक्स पर थूक दिया। इतना ही नहीं उस व्यक्ति को तुरंत वेन्यू से बाहर निकलवाया गया।

28 मार्च को हुई घटना, वीडियो वायरल

यह घटना तब हुई जब रैपर अर्पित हैदराबाद के 'किंगडम क्लब एंड किचन' में 28 मार्च को अपना कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान वहां भारी भीड़ मौजूद थी। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, रैपर स्टेज पर परफॉर्म कर रहें हैं, इसी बीच कोई दर्शकों के बीच से स्टेज की तरफ बोतल फेंक देता है। बोतल देखते ही अर्पित ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी और काफी नाराज हो गए।

फैन को दी चेतावनी

बोतल फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान होने के बाद अर्पित ने गुस्से में उस व्यक्ति की ओर थूक दिया। फिर सिक्योरिटी को उस व्यक्ति को वेन्यू से बाहर निकालने को कहा और अर्पित ने वही बोतल उठाकर वापस उसकी तरफ फेंकते हुए कहा कि- "इधर देखना… क्या हुआ? लगा डर। ये अपनी बहन की शादी में दहेज में बांट देना।"

साथ ही दर्शको को चेतावनी दी की ऐसी हरकत दूबरा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बाद दोबारा परफॉर्म करना शुरु किया।

अर्पित बाला कौन हैं?

अर्पित बाला एक भारतीय रैपर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने साल 2025 में पॉपुलैरिटी मिली। उनका एक गाना 'बरगद' सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया था और वो स्टार बन गए। इतना ही नहीं वो ‘फूसी गैंग’ ग्रुप के को-फाउंडर भी हैं।

रैपर इसके साथ ही डिजिटल कॉमेडी और देसी हिप-हॉप को जोड़ने के अनोखे स्टाइल के लिए काफी पॉपुलर हैं।

Also Read - Rajat Dalal Gets Married: ‘द 50’ शो के फेमस कंटेस्टेंट रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।